सफलता के 5 साल: जे.पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी ने “रॉयल शाइन 2026” के साथ रचा नया इतिहास

सफलता के 5 साल: जे.पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी ने “रॉयल शाइन 2026” के साथ रचा नया इतिहास
मंच पर बच्चों ने दी भव्य प्रस्तुति, एक से बढ़कर एक झलकियां
अतिथियों ने सराहा स्कूल का विजन
“सफर अभी और बड़ा है” – डायरेक्टर संतरम जायसवाल
बेलटिकरी (बिलाईगढ़): क्षेत्र में शिक्षा की नई अलख जगाने वाले जे.पी. पब्लिक स्कूल, बेलटिकरी ने अपनी स्थापना के 5 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक उत्सव *”रॉयल शाइन 2026″* का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्कूल की पांच वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतिबिंब नजर आया।
शिक्षा के साथ संस्कारों का संगम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेद राम जांगड़े जी द्वारा मां सरस्वती के चरणों में वंदना के साथ हुआ। स्कूल के डायरेक्टर संतराम जायसवाल के नेतृत्व में संस्थान ने कम समय में जिस तरह से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया है, उसकी झलक मंच पर साफ दिखी।
मंच पर उतरीं नन्ही प्रतिभाएं –
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं। छोटे-छोटे बच्चों ने जिस आत्मविश्वास के साथ नृत्य, नाटक और संगीत का प्रदर्शन किया, उसने साबित कर दिया कि जे.पी. पब्लिक स्कूल न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि बच्चों के भीतर छिपी कला को निखारने में भी अग्रणी है। दर्शकों और पालकों ने बच्चों की इस ऊर्जा को देख स्कूल प्रबंधन की जमकर सराहना की
अतिथियों ने सराहा स्कूल का विजन-
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल विक्रम कुर्रे (अध्यक्ष, नगर पंचायत), नरेश देवांगन (पार्षद, बिलाईगढ़),समाजसेवी व पत्रकार प्रभाकर कर्ष, रेवती चंद्रा भाजपा नेता, धीरज सिँह दीक्षित भाजपा मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला सदस्य सरिता शिव भारतीय, फूलचंद जायसवाल , तुलसी आदित्य, अरविंद सिँह बनाफर ने स्कूल की प्रगति पर हर्ष जताया और कार्यक्रम की सराहना किये.अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि जे.पी. पब्लिक स्कूल ने क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा और अनुशासन का जो मंच प्रदान किया है, वह सराहनीय है।
इस अवसर पर नंदनी पवन जायसवाल
जनपद सभापति महिला एवं बाल विकास, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगांव के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल, दिशा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर व प्रिंसिपल सुदर्शन मानिकपुरी व दुर्गेश साहू, झमेश्वरी पुनाऊ राम जायसवाल उपसरपंच बेलटिकरी, समस्त पंचगण, डोल कुमार जयसवाल, गुड्डा साहू, रूपेश प्रजापति, अरुण ग्रेवाल और सुशील दास सहित कई गणमान्य नागरिकों ने भी स्कूल के स्टाफ और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
डायरेक्टर का संदेश: –
“सफर अभी और बड़ा है”
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के डायरेक्टर संतराम जायसवाल ने सभी अतिथियों, पालकों और समर्पित स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा:सफर अभी और बड़ा है”स्कूल के बच्चों और गांव बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत प्रयासरत है इसके लिए थोड़ा समय और लगेगा. बस आप सभी से ऐसे ही प्यार दुलार और आशीर्वाद चाहिए.
वहीँ मंच का संचालन दिलेश्वरी जायसवाल,ओमेश्वरी साहू, रमेश कुर्रे एवं अम्बरीस चन्द्रसुना सर ने किया जहाँ दिलेश्वरी जायसवाल, निशा जायसवाल पूर्व वाईस प्रिंसिपल भी विशेष सहयोगी रहे.

कार्यक्रम के सफल आयोजन मे डायरेक्टर संतराम जायसवाल, प्रिंसिपल बी आर जायसवाल, ओमेश्वरी साहू, अनीता पटेल, रमेश कुर्रे, रीना प्रजापति, अमीषा बंजारे, रंजिता कुर्रे, यामिनी बंजारे, अम्बरीष चन्द्रसुना, मानस बारीक, जयदेव साहू, देव कुमारी चौहान, तुलेश्वरी साहू और समस्त स्टॉफ का विशेष योगदान रहा.








