छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

बेलटिकरी गांव में अवैध खनन का मामला आया सामने

बेलटिकरी गांव में अवैध खनन का मामला आया सामने

बिना अनुमति और खनन लीज करीब 10 से 15 एकड़ जमीन पर अवैध खदान संचालित

प्रतिदिन 100 से 150 ट्रिप पत्थर हाईवा और ट्रैक्टर के माध्यम से निकाले जा रहे हैं

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले के बेलटिकरी गांव में अबेलटिकरी गांव में अवैध खनन का मामला सामने आया वैध खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना अनुमति और खनन लीज के करीब 10 से 15 एकड़ जमीन पर अवैध खदान संचालित की जा रही है। खदानों की गहराई 100 से 150 फीट तक बताई जा रही है, जिससे बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां से प्रतिदिन 100 से 150 ट्रिप पत्थर हाईवा और ट्रैक्टर के माध्यम से निकाले जा रहे हैं। दिन-रात पोकलेन मशीनों से पत्थर तोड़ने का काम जारी है। आरोप यह भी है कि प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाते हुए क्षेत्र से गुजरने वाले नाले को भी काटकर खदान का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रहे उत्खनन की जानकारी प्रशासन और खनिज विभाग को नहीं हो, यह मानना मुश्किल है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से अवैध खनन में शामिल लोगों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

इधर, मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी या संरक्षण के कारण बेलटिकरी में अवैध उत्खनन बेधड़क जारी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अवैध खदानों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जांच की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!