छत्तीसगढ़रायपुरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर टूंडरी मे वार्षिक अधिवेशन एवं छात्र-छात्राओं सम्मान समारोह सम्पन्न

सरस्वती शिशु मंदिर टूंडरी मे वार्षिक अधिवेशन एवं छात्र-छात्राओं सम्मान समारोह सम्पन्न

अतिथि के रूप मे शामिल हुए अनुभागीय अधिकारी एवं जिला पंचायत सभापति भगवती कुंज राम पटेल

बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत टुंडरी के सरस्वती शिशु मंदिर मे वार्षिक अधिवेशन एवं छात्र-छात्राओं सम्मान समारोह बड़े ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ. वहीँ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुभागीय अधिकारी एसडीएम प्रफुल्ल रजक, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती भगवती कुंज राम पटेल, संजय सोनवानी जिला महामंत्री, संतोष सोनवानी सांसद प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष पवनी मनसा साहू, सालिकराम, घृत,लहरे, पूर्व सरपंच नील तिलक, लक्ष्मी जटवार इत्यादि उपस्थित रहे.

वहीँ अतिथियों के कर कमलों से कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए प्रतिभाशाली बच्चों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. वार्षिक उत्सव मे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ बच्चों ने देश भक्ति गीत, छत्तीसगढ़ की पारम्परिक गीत और अन्य लोकगीत मे मनमोहक प्रस्तुति दी जहाँ बच्चों के प्रस्तुति ने अतिथियों, पालको एवं दर्शकों का मन को प्रफ्फुलित कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!