बच्चों के प्रदर्शन और पालको के आवेदन व जाँच उपरांत कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने हटाया प्रिंसिपल एल पी पटेल को
शुरू से विवादित मे है पूर्व DEO व प्राचार्य एल.पी.पटेल

बच्चों के प्रदर्शन और पालको के आवेदन व जाँच उपरांत कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने हटाया प्रिंसिपल एल पी पटेल को
परीक्षा की दृष्टि से कलेक्टर ने लिया एक्शन, पटेल को DEO के पश्चात अब पुनः सेजेस पी एम श्री सारंगढ़ प्राचार्य पद से हटाए गए

अभय बैरागी को सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य का प्रभार, एल पी पटेल दानसरा हाईस्कूल में संलग्न

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 फ़रवरी 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शिकायत प्रकरण के जांच उपरांत विद्यालय में शिक्षा गुणवत्ता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से एल पी पटेल प्राचार्य सेजेस पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ को इस शैक्षणिक सत्र तक अस्थायी रूप से शासकीय हाईस्कूल दानसरा ब्लॉक सारंगढ़ में संलग्न का आदेश मंगलवार को जारी किया है। इस अवधि में संस्था के समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार अभय बैरागी वरिष्ठ व्याख्याता सेजेस पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ को सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ में अध्ययनरत छात्रों एवं पालको के द्वारा कक्षा शिक्षकों के विरुद्ध शिकायत किया गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा कलेक्टर को प्रस्तुत किया गया।
जहां जाँच उपरांत एल पी. पटेल को सेजेस पी एम श्री पद से हटाया गया और उन्हें दान सरा स्कूल मे संलग्न किया गया. आपको बता दे कि पटेल का जहाँ भी पदस्थ हो रहें है वहां उनके कार्यकुशलता ठीक न होने के कारण हमेशा से विवादित घेरे मे नजर आ रहें है. प्रारम्भिक प्रिंसिपल पोस्ट से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के बनने तक विवाद मे रहें और बोर्ड परीक्षा के दौरान कलेक्टर के बिना अनुमति उड़न दस्ता जाँच टीम मे हेर फेर कर दिया गया जिसके कारण उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी पद से हाथ धोना पड़ा व ससपेंड कर दिया गया और अब सेजेस स्कूल सारंगढ़ के बच्चों व पालक के द्वारा प्रायोगिक परीक्षा मे लेन देन के आरोप व फ़ैल करने धमकी के खिलाफ मे कलेक्टर से शिकायत और कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौपे थे जिसके जाँच उपरांत और परीक्षा की दृष्टि से पटेल को प्राचार्य पद हटाकर अन्यत्र स्कूल मे संलग्न किया गया.












