छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सागर हायर सेकंडरी स्कूल भटगांव में सुर संध्या वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सागर हायर सेकंडरी स्कूल भटगांव में सुर संध्या वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन

बच्चों ने दिया रंगारंग प्रस्तुति, पालको ने सराहा

भटगांव : 9 फरवरी दिन सोमवार की शाम को सागर स्कूल के प्रांगण में सुर संध्या वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिव अनिल साहू जिला पंचायत सदस्य, प्रदीप देवांगन उपाध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव एवं विशिष्ट अतिथि प्रियतम भारद्वाज नोडल अधिकारी भटगांव, विजय साहू सीएसी भटगांव, मोहन साहू एवं पत्रकारों के कर कमलों से मा सरस्वती मा भारती एवं डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित और पुष्पित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया.

इस कार्यक्रम में सभी अतिथि का विशेष सहयोग रहा जहाँ कार्यक्रम में शिवा अनिल साहू जिला सदस्य ने अपने उद्बोधन में योग और संगीत की बात की और बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया और सागर स्कूल में पढ़ाई और अन्य एक्टिविटी की तारीफ अपने उद्बोधन में किया।।

वहीँ सागर परिवार द्वारा स्कूल मे पूर्व मे सेवा दिए शिक्षको जो अब शासकीय शिक्षक बन गए है।।उनका मोमेंटो, साल और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया जिसमें लोकेश साहू, जीवन दास मानिकपुरी, लक्ष्मण नामदेव, अवधेश सोनवानी को सम्मानित किया गया तथा साथ मे सभी अतिथियों को भी लक्ष्मी सोनी खेल प्रभारी एवं अजय नारंग सर जी रहे।

इस भव्य कार्यक्रम में न्यूज रिपोर्टर भटगांव का भी विशेष योगदान रहा जहाँ के. पी. पटेल, रामदुलार साहू योगेश केशवानी एवं अनिल जायसवाल मुख्यरूप से शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को मोमेंटो और साल से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष की तरह छत्तीसगढ़ माध्यमिक बोर्ड में प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिसमें 10वी में प्रथम रुद्र सिंह द्वितीय जाह्नवी 12 वी में प्रथम होमशी देवांगन द्वितीय अनुष्का डनसेना रहे इसी कड़ी में हमारे अन्य और होनहार सागर के मोती को सम्मानित किया गया जिसमें शालू प्रेमी नेशनल बॉक्सिंग चार्ली चौहान एन आई टी चयन और शत प्रतिशत उपस्थिति पर ईश्वर पटेल और स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर तनय सिंह को दिया गया।।

इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और बहुत मनमोहक प्रस्तुति दी इस कार्यक्रम में बच्चे नेता के रोल में डाकू के रोल छत्तीसगढ़ वेशभूषा पंथी चांद बॉर्डर फौजी के वेशभूषा में सभी अतिथियों का दिल जीता जिसमें हमारे बच्चों विद्या रेशमा जानवी अंशिका नीलू तमन्ना विराजना दक्ष रोशनी गरिमा कृतिका ऋतिक कान्हा विनय विमल चंचल और सभी बच्चों का योगदान रहा।।।

सुर संध्या कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक डॉ दीपक कुमार डनसेना ने सभी अतिथियों एवं पालकों का हृदय से स्वागत वंदन और अभिवादन किया. इस कार्यक्रम का सफल मंच संचालन फलेंद्र साहू तथा स्मार्ट बोर्ड का ऑपरेटर खगेश ने किया.

इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार प्राचार्य अजय उपाध्याय और सभी पालकों और बच्चों का विशेष आभार प्राचार्य प्रेम साहू ने किया.

कार्यक्रम में सभी शिक्षक साथी का योगदान रहा जिसमें किशोर सर, अमित सर, राजेंद्र सर, लता मैम,सौम्या मैम,पूनम मैम, दीक्षा मैम,नेहा मैम,अनीशा मैम, कंचन मैम, पूनम,काजल मैम का विशेष योगदान रहा

इस सफल आयोजन में सभी आदरणीय पालकों का भी विशेष योगदान रहा तथा पालकों ने सभी के लिए किए गए भोजन व्यवस्था की तारीफ किये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!