जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में लगभग सभी डॉक्टरों की है पोस्टिंग*

*जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में लगभग सभी डॉक्टरों की है पोस्टिंग*
*जिलेवासियों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 फ़रवरी 2026/रजत जयंती वर्ष में जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि के रूप में अब जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में सभी प्रकार के डॉक्टर और विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध हो गई है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल पर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना हुई है। इस सुविधा से सारंगढ़ में सभी प्रकार का इलाज संभव होगा, जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अब सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में यह सुविधा मिलने से ग्रामीण अंचलों के परिवारों को भी त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा।

जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे त ओपीडी और परामर्श दिया जाएगा। वहीं गंभीर बीमार मरीजों के लिए शाम 4 बजे से रात 6 बजे तक विशेष परामर्श की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल में सभी वार्ड तैयार हैं, जहां गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज मेडिसिन विशेषज्ञ की निगरानी में होगा। गंभीर स्थिति में मेडिकल बोर्ड गठित कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
*डॉक्टरों की सूची*
जिला अस्पताल सारंगढ़ बिलाईगढ़ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला, डॉ. दीपक जायसवाल सिविल सर्जन, डॉ. भूषण खुंटे-आवासीय चिकित्सा अधिकारी, डॉ. बी.पी. साय-वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुरेश खुंटे-मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. रमेश साहू-पैथोलॉजिस्ट (पी.जी.एम.ओ.), डॉ. राकेश साहू-सर्जरी विशेषज्ञ, डॉ. अनुप अग्रवाल-कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ, डॉ. रूपेश पटेल अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. भारती पटेल-शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. अमित पटेल-शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुनिल पटेल-मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. श्रिया अग्रवाल-मेडिसीन विशेषज्ञ, डॉ. रानू मनहर-स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. स्वाती शर्मा-नेत्र रोग विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारी में डॉ. नरेद्र रात्रे- डॉ. दिव्या जोशी, डॉ. रामजी शर्मा, डॉ. लोकनाथ डहरिया, डॉ. रितेश सेन, डॉ. नकुल नौरंगे, डॉ. गरिमा बंजारे, डॉ. पुष्पाली मारकण्डे, डॉ. राहुल साय, डॉ. रितेश कुमार, डॉ. राहुल भारद्वाज, डॉ. हितेश पैकरा, डॉ. नितेश पटेल, डॉ. नीलिमा पटेल और डॉ. इन्दु सोनवानी-दंत चिकित्सक कार्यरत हैं। 

*जिले में हुआ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे*
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि जिले की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है। एक वर्ष में जिला चिकित्सालय में लगभग सभी डॉक्टर और विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है। इस सुविधा से न केवल नगर बल्कि पूरे जिले के ग्रामीण अंचलों से आने वाले मरीजों को भी काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें इलाज के लिए दूरस्थ स्थानों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जांच व उपचार भी उपलब्ध होंगे।







