छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

CG News : अतिक्रमण हटाने के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, 15 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर/रामानुजगंज। बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने, राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों से गाली-गलौज, धमकी देने और लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार रामचंद्रपुर ने 11 दिसंबर 2025 को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन में उल्लेख था कि पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के आदेश के पालन में 9 दिसंबर 2025 को बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी एवं अन्य राजस्व कर्मचारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धमकाया, गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट कर शासकीय कार्य में गंभीर व्यवधान उत्पन्न किया। आरोप है कि आरोपियों ने लगभग दो घंटे तक अधिकारियों को घेरे रखा और सड़क जाम की।

घटना के संबंध में थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 54/2025 धारा 296, 351(3), 191(1), 221, 132 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कुल 15 आरोपियों को 9 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्य संकलन के पश्चात उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!