छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

जगदलपुर से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा – बस्तर पंडूम में लोगों की रही रिकॉर्ड भागीदारी, बदलाव की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर प्रवास से रायपुर लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने बस्तर पंडूम के सफल आयोजन और नक्सलवाद को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर विस्तार से बात की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बस्तर पंडूम का भव्य आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया, जबकि समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक लोगों ने भाग लिया। कुल 54 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता रही।

सीएम साय ने कहा कि बस्तर के लोग नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा में जुड़ना चाहते हैं। यह सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि बस्तर बदलाव की राह पर आगे बढ़ रहा है।

तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहे अमित शाह, नक्सलवाद पर हुई अहम बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में रहे। इस दौरान नक्सलवाद को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नक्सलवाद समाप्त करने का जो संकल्प है, उसी दिशा में गहन चर्चा हुई है और यह संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा।

जॉइंट टास्क फोर्स का गठन, पड़ोसी राज्यों से भी सहयोग

नक्सलवाद पर पड़ोसी राज्यों से मिल रहे सहयोग को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गृह मंत्री के मार्गदर्शन में जॉइंट टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसमें सभी राज्यों का सहयोग मिल रहा है। सीएम साय ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील की है, ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जी सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!