मकर संक्रांति के पावन अवसर में श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव में विश्व कल्याण एवं पर्यावरण शुद्धिकरण हेतु 1 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न

मकर संक्रांति के पावन अवसर में श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव में विश्व कल्याण एवं पर्यावरण शुद्धिकरण हेतु 1 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न
भटगांव – मकर संक्रांति के पावन अवसर में आज प्रज्ञा पीठ भटगांव में गायत्री परिवार के तत्वावधान में सारे विश्व कल्याण, पर्यावरण सुद्धिकरण, मनुष्य में देवत्व का उदय हो, साथ ही धरती में स्वर्ग का अवतरण हो, सबके लिए सद्बुद्धि व सद्भाव जन जन में जागरण हो, तभी हमारा समाज संतुलित रूप से आगे बढ़ पायेगा, इसी कामना के साथ आज उपस्थित नगर के श्रद्धालुओं के साथ मिलकर 1 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हवन पूजन प्रज्ञा पीठ भटगांव मे किया गया। जिसमे विशेष रूप से सूर्य भगवान सारे सृष्टि में ऊर्जा प्रदान करते है जिस तरह सृस्टि गतिशिल होने के कारण संतुलित है उसी प्रकार हर मानव को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा समाज सेवा के भावना से क्रियाशिल एवं योगदान के प्रेरणा के साथ यह कार्यक्रम निरन्तर संचालित होती रहती है।
जहाँ गायत्री परिवार के परिजन एवं भटगांव सहित आसपास के श्रद्धालुगण यज्ञ मे शामिल होकर सबके कल्याण के लिए आहुति प्रदान कर प्रार्थना किये.