छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘‘डुआथलॉन 333’’ का आयोजन, 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

रायपुर। रविवार 8 फरवरी 2026 को लाभांडी के पास स्थित एक होटल से स्पोर्ट्स एंथूज़ियास्ट एसोसिएशन के सचिव निलेश कटारिया ने बताया कि रायपुर में खेल की दुनिया में पहली बार एक अनोखा चैलेंज ‘‘डुआथलॉन 333’’ का सफल आयोजन दिनांक 8 फरवरी, रविवार को रायपुर में हुआ। उल्लेखनीय है कि इस शानदार आयोजन में लगभग 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हर्षोल्लास से भाग लिया। प्रतिभागी सुबह 5.30 बजे से ही आयोजन स्थल पर इकट्ठा होना प्रारंभ कर दिए थे।

इस शानदार स्पोर्ट्स इवेंट को फ्लैग ऑफ लेट्स रन के संस्थापक डॉ. विनय तिवारी एवं टूर द रायपुर के संस्थापक आशीष पाटनी ने किया।

इसके अंतर्गत प्रतिभागी को पहले 3 किलोमीटर की रनिंग करनी थी, उसके तुरंत बाद उन्हें 33 किलोमीटर साइक्लिंग करनी थी। इसके लिए निर्धारित समय दिया गया था। दौड़ने के लिए प्रतिभागी को अधिकतम 45 मिनट मिला। बता दें कि इस डुआथलॉन में 3 km दौड़ में सभी खिलाड़ी को होटल तुलिप एरीना से होते हुए जी.ई. रोड के जोरा मॉल के पास पंजाबी तड़का तक जाना था, फिर वापस उसी रोड पर दौड़ते हुए वापस आए। इसके तुरंत बाद खिलाड़ियों ने अपनी साइकिल लेकर 33 km की साइक्लिंग के लिए, जिसके लिए उन्हें अधिकतम समय 2 घंटे का समय प्रदान किया गया था, के लिए निकल पड़े। प्रत्येक साइक्लिस्ट को 16.5 किलोमीटर के लिए होटल तुलिप एरीना से ललित महल होते हुए नया रायपुर सेंध लेक के पास ‘सत्य साईं हॉस्पिटल’ के पास से यू-टर्न लेकर वापस उसी निर्धारित रास्ते से वापसी करनी थी। इस यू-टर्न पर साइकिल सवारों के लिए हाइड्रेशन की व्यवस्था रखी गई थी।

उल्लेखनीय है कि इस शानदार जानदार स्पोर्ट्स इवेंट में सबसे कम उम्र की प्रतिभागी पाखी यादव (12) एवं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी सत्येंद्र सिंह (65) ने अपनी उम्र को सिर्फ एक नंबर मानते हुए फिनिशर बने। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनय भास्कर, जो कि स्वयं एक प्रतिभागी भी थे, ने बताया कि इस 33 km की साइक्लिंग के बाद साइकिल 40 हजार km क्लब में शामिल हो गए।

डॉ. विनय तिवारी ने अपने उद्बोधन में स्पोर्ट्स एंथुसियास्टिक एसोसिएशन को बधाई दी, और लेट्स रन के साथ कुछ और नया इनवेंट करने की मंशा दिखाई। आशीष पाटनी ने कहा कि इस तरह का अनोखा इवेंट पहली बार हुआ, और इतने लोगों ने भाग लिया जो कि टीम की मेहनत को दिखाता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, मंच संचालन मानव और लिपि जैन ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!