छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

वार्षिक सम्मेलन में शासकीय नवीन कन्या कॉलेज की छात्राओं ने दी रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति*

*वार्षिक सम्मेलन में शासकीय नवीन कन्या कॉलेज की छात्राओं ने दी रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 फ़रवरी 2026/शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सारंगढ़ के वार्षिक स्नेह सम्मेलन, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, अध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़ ममता ठाकुर, सत्ताधारी दल के वरिष्ठ सदस्य अरविन्द हरिप्रिया, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार प्रकाश पटेल, आयोजक प्रभारी प्राचार्य रामचंद्र भैना, लोकेश्वर पटेल सहित कालेज के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। अतिथियों ने अपने सम्बोधन में युवाओं को संबल, प्रेरणा और मार्गदर्शन दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!