प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर ने अपने बच्चे के जन्मदिवस पर कंप्यूटर सेंटर मे निःशुल्क प्रशिक्षण व्यवस्था
प्रखर कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र मे 3 माह का निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे बोर्ड के बच्चों के लिए 3 माह का फ्री क्लासेस

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर ने अपने बच्चे के जन्मदिवस पर कंप्यूटर सेंटर मे निःशुल्क प्रशिक्षण व्यवस्था
कोचिंग के बच्चों के साथ अब अन्य गरीब बच्चों के लिए बेसिक कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण का करेंगे शुभारम्भ
प्रखर कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र मे 3 माह का निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे बोर्ड के बच्चों के लिए 3 माह का फ्री क्लासेस
1 अप्रैल से 30 जून तक लगेगी दोनों फ्री क्लासेस, पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर गरीब बच्चों कों मिलेगा लाभ
1 मार्च से 30 मार्च तक करना होगा रजिस्ट्रेशन,
गणित, भौतिक, अंग्रेजी एवं कंप्यूटर की लगेगी निःशुल्क क्लासेस
भटगांव : प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर के. पी. पटेल ने अपने सुपुत्र मयंक (प्रखर) पटेल के 8 वें जन्मदिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया. प्रज्ञा इंस्टिट्यूट, करियर पॉइंट नेशनल स्कूल, गायत्री मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं अपने घर परिवार मे जन्मदिवस को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.


करियर पॉइंट नेशनल स्कूल मे सभी बच्चों को चॉकलेट बांटकर एवं सभी शिक्षकों कों मिठाई खिलाकर जन्मदिवस कों मनाया तो प्रज्ञा इंस्टिट्यूट एवं घर परिवार मे सदस्यों के साथ, बच्चों व शिक्षक के बीच पूजा अर्चना कर,केक काटकर एवं चॉकलेट बांटकर जन्मदिवस संस्कार को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. वहीँ शाम कों गायत्री मंदिर एवं दुर्गा मंदिर मे अपने माँ गायत्री,माताजी व गुरुदेव एवं माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेकर दुर्गा मंदिर मे खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था किया गया.


वहीँ प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर के. पी. पटेल ने अपने बच्चे जे जन्मदिवस के सु अवसर मे अपने इंस्टिट्यूट के बच्चों एवं अन्य गरीब बच्चों के लिए उनके कंप्यूटर बेसिक नॉलेज के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का घोषणा करते हुए शुभारम्भ किया गया.अब जरुरत मंद बच्चों एवं अन्य छात्र एवं छात्राएं भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं जो एक ग्रीष्म कालीन क्लास मे 1-3 माह तक का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जो सुबह एवं शाम कों 2-2 घंटे की क्लास लगायी जाएगी.





वहीँ अब इस वर्ष ग्रीष्मकालीन क्लास मे शासकीय स्कूल के गरीब बच्चों के लिए 10 वीं गणित एवं 12 बोर्ड भौतिक विषय एवं अंग्रेजी ग्रामर का 3 माह विशेष क्लासेस निःशुल्क लगाई जाएगी. जो 1 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी. वहीँ कंप्यूटर क्लासेस भी 1 अप्रैल से 30 जून तक 3 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा. जिसके लिए 1 मार्च से 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन किया जायेगा.जो पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर 3 माह के लिए 10 वीं 12 वीं की निःशुल्क कोचिंग एवं कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा.













