ग्राम पंचायत तुस्मा मे शाकंभरी महोत्सव एवं हरदिहा पटेल समाज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

ग्राम पंचायत तुस्मा मे शाकंभरी महोत्सव एवं हरदिहा पटेल समाज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए प्रान्त अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष मरार महासंघ व जिला पंचायत सभापति

शिवरीनारायण : तहसील शिवरीनारायण के खरौद परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तुस्मा मे माँ शाकंभरी महोत्सव एवं हरदिहा पटेल समाज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ जहाँ मुख्य अतिथि के रूप मे अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल हरदिहा पटेल समाज के प्रान्त अध्यक्ष व सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत सभापति भगवन्तिन कुंज राम पटेल एवं गीता पटेल कोषाध्यक्ष मरार महासंघ तथा समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.
पटेल समाज के पदाधिकारियों व अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात पटेल समाज के ईष्ट देवी माँ शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किये.
हरदिहा पटेल समाज के प्रान्त अध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत सभापति एवं कोषाध्यक्ष मरार महासंघ ने सभी सदस्यों को माँ शाकँभरी जयंती की शुभकामनायें देते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने और समाज के बच्चों, छात्र छात्राओं, महिलाओ के सर्वांगीण विकास हेतु सभी प्रकार के प्रयास कर रहे है ताकि भविष्य मे हमारे आने वाले पीढ़ी शिक्षित, रोजगार स्वरोजगार उन्मुख व नशामुक्त हों.

कार्यक्रम के पश्चात पटेल समाज का वार्षिक अधिवेशन प्रारम्भ किया गया जहाँ खरोद परिक्षेत्र के सभी पदाधिकारीगण एवं लोहरसी, तुस्मा, धरदेई, डोंगा कोहरौद, केसला, पंडरिया एवं कुरयारी पटेल समाज के ग्राम अध्यक्ष व स्वजातीय बंधु सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे.
वहीँ कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली बच्चों एवं स्कूल व कॉलेज मे उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो, मैडल, प्रमाण पत्र एवं नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं वार्षिक आय व्यय की जानकारी सहित सामाजिक प्रकरण का निराकरण किया गया एवं पटेल समाज के क्षेत्रीय नये पदाधिकारीयों का चयन भी किया गया. 

महोत्सव में पटेल समाज के सभी स्वजातीय बंधुओ, माताओं-बहनों की सहभागिता रही, जिनकी श्रद्धा, उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम मे रामकुमार पटेल,श्रीमती शांति पटेल, रामकृष्ण पटेल, कमल पटेल, मंदिर समिति सदस्यगण, खरौद परिक्षेत्र के अध्यक्ष काली कुमार पटेल सहित सभी पदाधिकारी गण एवं ग्राम तुस्मा के सदस्य पितांबर, कपिल, बहुलाराम, संतोष, राजकुमार, संगीसाल, भुवनेश्वर, पिंटू इत्यादि सहित भारी संख्या मे स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे.







