छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अयोध्या तीर्थ के लिए यात्रियों क़ो रवाना किया*

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अयोध्या तीर्थ के लिए यात्रियों क़ो रवाना किया*

*तीर्थ यात्रियों ने जय श्री राम के जयकारा के साथ की यात्रा प्रारम्भ*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 फरवरी 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को सुबह 7 बजे श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन तीर्थ यात्रा योजना के यात्रियों से भरे बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर ने यात्रियों से कुशलक्षेम पूछकर उनके यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस यात्रा के लिए जिले के तीनों विकासखंड बरमकेला, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ से यात्रियों का चयन किया गया है। यह जत्था बस से रायगढ़ रेलवे स्टेशन, फिर ट्रेन से अयोध्या तक का निशुल्क सफर करेंगे।

वहां यात्रियों को सवारी गाड़ी से धाम तक ले जाकर श्रीराम का दर्शन कराएंगे। पूरी यात्रा का खर्च मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की छत्तीसगढ़ सरकार वहन कर रही है। तीर्थ यात्रियों ने जय श्री राम के जयकारा के साथ यात्रा प्रारम्भ की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, उप संचालक विनय तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत राधेश्याम नायक, डॉ रामभूषण तिवारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!