
रात्रि कालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
फाइनल मैच सारंगढ़ के माँ समलेश्वरी टीम ने जीत हासिल की
सिविल सर्विसेज से राष्ट्रीय स्तर प्रतिनिधित्व करने वाले दो खिलाड़ियों को सम्मानित

भटगांव : रात्रि कालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह के उद्घाटन में उपस्थित रहे. तुलसी आदित्य महाविद्यालय जन भागीदारी अध्यक्ष, संतोष कुर्रे, लीलाधर वैष्णव, पत्रकार धर्मेंद्र साहू, रूप नारायण सिँह राजपूत, के. पी. पटेल,योगेश जायसवाल, मोनू यादव,सुरेश रघु, रामदुलार साहू, पंकज दुबे शिक्षक इत्यादि के उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और पत्रकार एवं पार्षद के टेस्ट मैच के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जहाँ पत्रकार टीम ने 99 रन बनाकर जीत हासिल की. वही यह प्लास्टिक बाल क्रिकेट मैच तीन दिनों तक चला जहाँ छत्तीसगढ़ के कई जिलों से क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया.

वहीँ इस कार्यक्रम समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप देवांगन जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव, रमा पटेल सभापति प्रतिनिधि नगर पंचायत भटगांव, धीरज सिंह दीक्षित भाजपा मंडल अध्यक्ष भटगांव, श्यामलाल साहू महामंत्री भाजपा मंडल भटगांव, गुड्डा साहू भाजपा नेता, प्रीयतम भारद्वाज प्राचार्य सेजेस भटगांव, डॉक्टर लोकेश अजय, हलदर आदित्य शिक्षक, संतोष बघेल, टाईगर कुर्रे, मोहन साहू प्रॉपर्टी डीलर, धर्मेंद्र साहू पत्रकार, शाहिद रहमान खान शिक्षक, इत्यादि उपस्थित रहे। 

फाइनल मैच सारंगढ़ मां समलेश्वरी ए और मां समलेश्वरी के विरुद्ध खेला गया जिसमें मां समलेश्वरी ने जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. तीसरे और चौथे स्थान के लिए सारंगढ़ राजा इवेंट एवं राजा 11 भटगांव के बीच मैच खेला गया, जिसमें राजा इवेंट एवं सारंगढ़ जीत हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच के पहले बडगांव क्षेत्र के जितने भी छात्र-छात्राएं जिन्होंने राज्य स्टारी ए एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल दिखाया है एवं क्षेत्र में जितने भी अग्नि वीर सीजी पुलिस सब इंस्पेक्टर एवं डॉक्टर एस जो इसी सत्र में यह मुकाम हासिल किया है उन्हें मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी नगर वासियों का खिलाड़ी प्रेमियों का सभी व्यापारियों का सभी सहयोगियों एवं मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, सभापति देवेंद्र यादव, सभापति लीलाधर वैष्णव, पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल, वार्ड 01 पार्षद प्रवेश दुबे एवं सभी पत्रकारों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हुआ।









