अभिभाषक संघ भटगांव सरसीवा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए अधिवक्ता फिरीत लाल खटकर

अभिभाषक संघ भटगांव सरसीवा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए अधिवक्ता फिरीत लाल खटकर
अधिवक्ता फिरितलाल खटकर 12 मतों से हुए विजय

भटगांव सरसींवा के 52 अधिवक़ताओं ने निर्वाचन मे हुए शामिल
भटगांव : अभिभाषक संघ भटगांव सरसीवा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष सदस्यों ने विधिवत रूप से फार्म भरा जिसमें तीन प्रत्याशी में 52 अधिवक्ता के बीच में कड़ी मुकाबला हुआ जहाँ प्रत्याशी 3 में श्यामलाल भारद्वाज बालमकुंद दुबे व फिरितलाल खटकर के बीच अध्यक्ष पद हेतु मतदान किये गए. जहाँ सर्वाधिक मत से अधिवक्ता फिरितलाल खटकर 12 मतों से जीत हासिल किया. 

निर्वाचन के पश्चात मुख्य रूप से व्यवहार न्यायालय के जज पुनीतराम गुरुपंच मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जगेश्वर लहरें सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं नरसिंह साहू ने जीत की बधाई देकर प्रमाण पत्र प्रदान किया.
अभिभाषक संघ भटगांव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों मे सचिव: विजय देवांगन,संरक्षक: श्रीमती पुष्पा गुप्ता,उपाध्यक्ष: साहेबलाल चौहान, सह सचिव: जयकुमार टण्डन,कोषाध्यक्ष: अरुणा यादव, सांस्कृतिक एवं क्रीडा सचिव: डगेश्वर खटकर, ग्रंथपाल: विजय शंकर साहू, कार्यकारिणी सदस्य: जितेन्द्र कुमार निराला,राजकुमार जांगडे, पंकज चंद्रा सहित अधिवक्ताओं मे हिमकर दुबे,विजय कुमार देवांगन,विजय शंकर साहू, विक्रम आदित्य,रूपेंद्र केशरवानी,गेंदराम निराला, जितेंद्र कुमार निराला, रोहित, सम्मेलाल रत्नाकर, राजकुमार जांगड़े,पुष्पा गुप्ता,सुमन तेंदुलाने, अरुणा यादव, सुनीता प्रधान,नरसिंह साहू, प्रभु साहू आर के पांडे,भूषण श्रीवास, बनवारी लाल यादव, रोशन सिदार,प्रवेश दुबे,कृष्ण कुमार नामदेव, लोकेश कुमार, भागीरथी यादव इत्यादि अधिवक्ता शामिल होकर निर्वाचन मे हिस्सा लिया और नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को मिठाई खिलाकर और ग़ुलाल लगाकर बधाई एवं शुभकामनायें दिए.
वहीँ नव निर्वाचित अभिभाषक संघ के अध्यक्ष फिरीत लाल खटकर ने सभी सदस्यों को आभार प्रगट करते हुए कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित करने हेतु सभी सदस्यों का सहृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ और इस पद का जिम्मेदारी से निर्वहन करूँगा और संविधान के नियमों को पालन करते हुए अध्यक्ष पद के कार्यकाल तक सेवा करते रहूँगा.









