दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन
463 बच्चों ने की डांस की मनमोहक प्रस्तुति

दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन

463 बच्चों ने की डांस की मनमोहक प्रस्तुति
3500 दर्शकों एवं विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्थ
भटगांव: दिशा स्कूल में उमड़ा दर्शकों का जनसैलाब अंचल की नामी स्कूलों में से एक दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना जहां विगत दिनों वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे देखने आस पास के गांव से पालकों का ऐसा जनसैलाब उमड़ा मानो कोई मेला हो यहां का कार्यक्रम बहुत ही मनमोहक रहता है जहां स्कूली बच्चे अपने नृत्य कला से लोगों को तारीफ करने विवश कर देता है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से की गई जिसमें पालक समिति के सदस्यों के अलावा डॉ सुभाष जालान पूर्व जिला अध्यक्ष,धीरज सिंह दीक्षित मंडल अध्यक्ष, रेवती चंद्रा जिला मंत्री, सरिता भारती पूर्व जिला पंचायत सदस्य, नवीन वैष्णव, गीता बर्मन, मोहन साहू एवं स्कूल के प्राचार्य सुदर्शन मानिकपुरी के द्वारा रिबन काट कर शुरुआत किया।

वहीँ कार्यक्रम के दौरान भटगांव पत्रकार साथियो एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, पार्षद गण भी शामिल हुए. अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया और बच्चों को मोटिवेट किया. जहाँ भटगांव के प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल, पत्रकार रूप नारायण सिँह राजपूत, रामदुलार साहू, सुरेश रघु, गनपत बंजारे इत्यादि उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में लगभग 463 बच्चों ने भाग लिया सभी का प्रस्तुति बहुत ही मनमोहक रहा जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।स्कूल के पास ही चाट गुपचुप फालूदा तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की माउस तथा जंपिंग सेट की व्यवस्था की गयी थी जिसका लोगो ने काफी आनंद लिए मानो कोई मेला हो।

स्कूल प्रबंधन द्वारा समस्त दर्शकों के लिए खाना की व्यवस्था किया गया जिसमें आसपास से लगभग 3500 लोगों ने भोजन किये सभी दर्शक बच्चों की प्रस्तुति से बहुत प्रभावित हुए स्कूल के प्राचार्य सुदर्शन मानिकपुरी ने बेस्ट टीचर ऑफ द एयर का अवॉर्ड प्रशांत सिंह राजपूत को दिया उन्होंने प्रशांत की कार्यशैली एवं बच्चों के प्रति लगन और पढ़ाई का तारीफ किया इस साल बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड राजकुमारी साहू मैडम को दिया साथ ही बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर कक्षा १२ वी की अनीता साहू को दिया कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया सभी टीचर को उनको कार्य के लिए मोमेंटो से सम्मानित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गेश साहू,मनोज टंडन,प्रशांत सिंह, उमा, किरण वंदना मानिकपुरी वंदना साहू राजकुमारी साहू, एस्टर रानी महिपाल, पूर्णिमा आदित्य,प्रेम साहू, सोमनाथ निषाद,यशवंती, वीना साहू, भारती जायसवाल, सुरेन्द्र भारती,अवंतिका माधुरी बंजारे खुशबू, कंचन, अंजलि, सुजाता का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।





