छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

Budget 2026: निर्मला सीतारमण की साड़ी का ‘बजट लुक’, इस बार हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी में पेश करेंगी बजट, तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव से इसका गहरा नाता

Nirmala Sitharaman Saree Colour: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे केंद्रीय बजट 2026-27 (Budget 2026) पेश करेंगी। यह उनका लगातार रिकॉर्ड नौवां बजट है। बजट वाले दिन निर्मला सीतारमण की साड़ी हमेशा चर्चा में रहती है। दरअसल बजट के मौके पर निर्मला सीतारमण जो साड़ी पहनती हैं, उसमें भारत की संस्कृति की छाप दिखती है।

इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2026 के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है। यह तमिलनाडु की सदियों पुरानी बुनाई की विरासत दिखाती है। यह बैंगनी कट्टम कांजीवरम साड़ी है, जिसमें हल्के सुनहरे भूरे के चेक यानी कट्टम हैं। कॉफी ब्राउन बॉर्डर पर धागे का काम किया गया है। वित्त मंत्री खुद तमिल हैं। इसलिए उन्होंने अपने गृह राज्य की साड़ी पहनी

बता दें कि अगले कुछ महीने में बंगाल के साथ ही तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दोनों ही राज्यों में बीजेपी इस बार उम्मीद की नजर से देख रही है। लिहाजा तमिलनाडु के मतदाताओं को देखते हुए बजट में इस बार तमिलनाडु के लिए खास पैकेज हो सकता है। मोदी सरकार के इस बजट में तमिलनाडु, केरल, बंगाल और असम का तड़का देखने को मिल सकता है।

बजट में क्या होगा सस्ता क्या महंगा

आपकी थाली की सब्जी से लेकर आपके स्मार्टफोन तक, ज्यादातर चीजों के दाम GST काउंसिल तय करती है, न कि वित्त मंत्री। बजट में तो बस इम्पोर्ट ड्यूटी के घटने-बढ़ने से कुछ सामान ऊपर-नीचे होते हैं। इस बार बजट में सोना-चांदी सस्ते हो सकते हैं। सरकार सोना-चांदी पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार रुपए और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!