छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

करियर पॉइंट नेशनल स्कूल ने गणतंत्र दिवस पर ‘समृद्ध भारत 2047’ के थीम के साथ भव्य रैली निकाली

करियर पॉइंट नेशनल स्कूल ने गणतंत्र दिवस पर ‘समृद्ध भारत 2047’ के थीम के साथ भव्य रैली निकाली

भारत माता, अमर शहीदों की मनोरम झांकी व डीजे बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव मे संचालित करियर पॉइंट नेशनल स्कूल में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मनाया गया जहाँ ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता, अमर शहीदों की मनोरम झांकी व डी जे बाजे गाजे के साथ भव्य रैली निकालकर नगर का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया. जहाँ विद्यालय परिवार के द्वारा समृद्ध भारत 2047′ के थीम के साथ भव्य रैली निकाली गई जो नगर के लोगों ने तारीफ एवं सराहना की.

कार्यक्रम की शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल के करकमलो द्वारा भारत माता एवं महापुरुषों और माता सरस्वती जी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया. कार्यक्रम मे बच्चों ने मनमोहक देश भक्ति गीत, भाषण एवं कविता प्रस्तुत किये. नगर अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दिए और मनोरम झांकी की सराहना किये.

वहीँ कार्यक्रम के दौरान पत्रकार धर्मेंद्र साहू, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व पत्रकार के. पी. पटेल, योगेश जायसवाल,रूप नारायण सिँह राजपूत, सुरेश रघु, मोनू यादव, योगेश जायसवाल एवं संदीप पटेल शामिल हुए और अध्यक्ष विक्रम, पार्षद प्रतिनिधि व पत्रकारों के उपस्थिति मे रैली का शुभारम्भ किया.

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं मनोरम झांकी की तैयारी हेतु स्कूल के चेयरमैन प्रियंका चौहान, डायरेक्टर व प्रिंसिपल नरेश चाहौन्, समस्त स्टॉफ, छात्र एवं छात्राओं का भरपूर सहयोग रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!