
ग्राम पंचायत लिमतरी में जिला पंचायत सभापति श्रीमती भगवनतीन कुंजराम पटेल जी द्वारा रंगमंच निर्माण हेतु की भूमि पूजन

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लिमतरी में जिला पंचायत सभापति श्रीमती भगवनतीन कुंजराम पटेल जी द्वारा रंगमंच निर्माण हेतु भूमि पूजन की। ग्राम वासियों द्वारा रंगमंच की बहुत दिनों की मांग थी जिसे पटेल ने अपने निधि से स्वीकृति प्रदान कर उनके मांग को पूरा करते हुए रंगमंच का अपने कर कमलों से भूमिपूजन किया.

इस शुभ कार्यक्रम के अवसर पर
श्रीमती भगवनतीन कुंजराम पटेल जी सभापति जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ़, मनसाय साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल पवनी, जय साहू भाजपा युवा मोर्चा, दुष्यंत जी सरपंच कैथा, गीता राम केंवट बूथ अध्यक्ष तौलीडीह, श्रीमती सीमा राजू कुर्रे सरपंच ग्राम पंचायत लिमतरी, राकेश यादव पूर्व सरपंच वीरेंद्र कुर्रे जी भाजपा युवा नेता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।










