शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रिटायर्ड इंडियन आर्मी अरुण साहू ने किया ध्वजारोहण

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रिटायर्ड इंडियन आर्मी अरुण साहू ने किया ध्वजारोहण
बच्चों ने झांकी के साथ की देश भक्ति गीत मे मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति
भटगांव : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव मे रिटायर्ड इंडियन आर्मी अरुण साहू ने ध्वजारोहण किया एवं 77 वें गणतंत्र दिवस को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जहाँ बच्चे भारत माता,छत्तीसगढ़ महतारी इत्यादि के रूप मे दिखे.
कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर्ड इंडियन आर्मी अरुण साहू एवं गुड्डा साहू के करकमलों से भारत माता एवं अमर शहीदो की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया. वहीँ कार्यक्रम के दौरान भटगांव के पत्रकार धर्मेंद्र साहू, के. पी. पटेल, पूर्व पार्षद राजेश सिदार इत्यादि शामिल होकर बच्चों एवं समस्त स्टॉफ को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दिए.

वहीँ कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देश भक्ति गीत, भाषण, कविता सहित देशभक्ति गीत मे मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये तथा विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य निरुपमा केशरवानी, व्याख्याता अमलीवार सर, पटेल सर, तुलेश्वर भारद्वाज सर, कृष्णा कुर्रे सर सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाये ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दिए.










