छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वास्तविक किसानों की समस्या को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए*

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वास्तविक किसानों की समस्या को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए*

*सभी जोनल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में जाने के निर्देश*

*सारंगढ़ बस स्टैंड के पास कचरा फेंकने वाले, अवैध कब्जा, पार्किंग करने के विरूद्ध कार्यवाही करने एसडीएम और नगरपालिका को निर्देश*

*सहसपानी रात्रिकालीन जनचौपाल में मोबाइल टॉवर और सड़क की मांग को पूरा करने विभागीय अधिकारियों को निर्देश*

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक में मंगलवार की शाम को लोक शिकायत पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का अधिकारियों से पूछकर उनका त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी के कार्यों को प्राथमिकता क्रम में आगामी दिन में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जोनल अधिकारी सौंपे गए धान खरीदी केन्द्र में जाएं और वास्तविक किसानों से मिलकर उनकी कोई समस्या है तो उसका पता लगाकर उसका निराकरण करें।

राज्य शासन की मंशा अनुरूप किसी भी वास्तविक किसान को अपने खरीफ सीजन के धान को बेचने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उनके टोकन, रकबा समर्पण, धान के भौतिक सत्यापन में कहीं कोई भ्रम की स्थिति है तो वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर किसानों की समस्या का निराकरण करें। वहीं बिचौलियों, अवैध भंडारण करने वाले कोचियों पर सख्ती की जाए। पिछले गर्मी मौसम रबी फसल के धान और नमी धान को रिजेक्ट करने, तथा बदरा या कंकडयुक्त धान को साफ करके लाने के निर्देश दिए। मार्कफेड अधिकारी ने चावल जमा की जानकारी कलेक्टर को दी।

कलेक्टर ने कहा कि बस स्टैंड में अवैध रूप से पार्किंग स्थल बनाने वाले बस के वाहन चालक और कंडक्टर को नियत समय से आधा धंटा पूर्व ही बस स्टैंड में प्रवेश की एंट्री करने की अनुमति दी जाए। साथ ही बस स्टैंड परिसर में अवैध रूप से नवीन यात्री प्रतीक्षालय को कब्जा किए हुए लोगों को हटाएं ताकि यात्री वहां बैठ सके। वहीं कचरा फेंकने वाले से जुर्माना वसूली करें। मुख्य मार्ग में अवैध पार्किंग करने वाले को हटाने के लिए पुलिस बल की तैनाती करें। उन्होंने सारंगढ़ जिला मुख्यालय में पेयजल पाईप के लिए बार-बार गढढा करने पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही साथ बस स्टैंड के शौचालय और परिसर की सफाई और स्वच्छ वातावरण तैयार करने शौचालय संचालक को नगरपालिका की ओर से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सहसपानी रात्रिकालीन जनचौपाल में ग्रामीणों की मंाग ‘मोबाइल टॉवर’ स्थापना के बारे में डॉ कन्नौजे को बीएसएनएल अधिकारी ने जानकारी दी कि केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेज गया है, जो अभी वर्क आर्डर प्रक्रिया लंबित है। कलेक्टर ने पत्राचार कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं सड़क की मांग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के एसडीओ को कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वहां जाकर स्थिति का जायजा लेकर सड़क बनाने के प्रस्ताव भेजें।

कलेक्टर ने पीएम आवास, वीबी जीरामजी, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कार्यों के संबंध में जिले के अधिकारियों को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर योजना के हितग्राहियों के चयन के लिए विभागवार दिए लक्ष्य अनुरूप हितग्राहियों की संख्या के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। विभागवार संतोषप्रद प्रगति नहीं मिलने पर अधिकारियों को नोटिस दिए। डॉ कन्नौजे ने बच्चों के आधार कार्ड बनाने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के जल आवर्धन के कार्य को 11 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!