डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में गरिमामय वातावरण में मनाया गया गणतंत्र दिवस

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में गरिमामय वातावरण में मनाया गया गणतंत्र दिवस
मुख्य अतिथि विधायक कविता प्राण लहरे ने की ध्वजारोहण

भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा युवाओं की राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका – कविता प्राण लहरे
बिलाईगढ़ : डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खम्हरिया में 77वाँ गणतंत्र दिवस देशभक्ति, उल्लास एवं अनुशासन के साथ भव्य रूप से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा विधायक कविता प्राण लहरे द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा युवाओं की राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विधायक के करकमलों से जेईई मेंस परीक्षा में चयनित विद्यार्थी दीपांशु तानजय एवं गजेंद्र चंदा को सम्मानित किया गया। साथ ही एलकेजी से कक्षा 12वीं तक पिछली कक्षाओं में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
एलकेजी कक्षा में गरिमा साहू, हिमेश साहू एवं निहारिका जायसवाल ने प्रथम तथा आदि साहू एवं उमाशंकर साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी में दीप्ति श्रीवास एवं प्रियांश प्रथम और दृष्टि साहू द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा पहली में हेयांश श्रीवास एवं उर्वी साहू प्रथम तथा कृतिका पटेल द्वितीय स्थान पर रहीं। 

कक्षा दूसरी में सुनैना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ममता साहू एवं मयंक साहू द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा तीसरी में प्रशांत श्रीवास प्रथम एवं नव्या साहू द्वितीय रहीं।
कक्षा चौथी में अदिति साहू प्रथम तथा वीरिका साहू द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा पाँचवीं में ख़ेमन पटेल ने प्रथम एवं खिलेश्वर साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठवीं में गोपी राज प्रथम तथा पूर्वी साहू द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा सातवीं में कशिश प्रथम एवं जिया साहू द्वितीय स्थान पर रहीं।

कक्षा आठवीं में अनिका केशरवानी ने प्रथम तथा आस्था साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं में माया टंडन प्रथम एवं निशि बंजारे द्वितीय रहीं। कक्षा दसवीं में वर्षा साहू प्रथम तथा सिमरन साहू द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा ग्यारहवीं में धैर्य जायसवाल ने प्रथम एवं वरुण साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा बारहवीं में कोमल साहू प्रथम तथा तनु साहू द्वितीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सरसीवा श्री नीतीश बंजारे उपस्थित रहे। उन्होंने संविधान की मूल भावना, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अतिरिक्त जनपद सदस्य श्रीमती सुनीति साहू, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री भीषम साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं पालकगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप कुमार पटेल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समर्पित एवं कर्मठ सहयोगी शिक्षकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही, जिनके कुशल मार्गदर्शन, समन्वय एवं अथक परिश्रम से संपूर्ण आयोजन सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली बना। कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी शिक्षक रहे— मनोज रात्रे, वृंदा भास्कर, विश्वनाथ चंद्रा, राजेश साहू, घनश्याम साहू, रिचा साहू, मीना पटेल, कर्मन निराला, गोल्डी दुबे, कमलेश श्रीवास, आशीष खूंटे, दक्ष साहू, कमल कुमार, कृतिका केशरवानी, दीपिका जायसवाल, डिंपल आदित्य एवं रितु भारद्वाज।
सांस्कृतिक सत्र में नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी नृत्य, योगा नृत्य, परेड तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति निष्ठा, संविधान के सम्मान तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के संकल्प के साथ किया गया।




