छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

श्री प्रेम भुवन प्रताप सिँह सेजेस स्कूल मे गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

श्री प्रेम भुवन प्रताप सिँह सेजेस स्कूल मे गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेजेस स्कूल को मिला तीसरा स्थान

स्कूल के 70 बच्चों ने देश भक्ति गीत मे की मनमोहक प्रस्तुति, प्राचार्य व स्टॉफ ने दी बधाई

भटगांव : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम श्री प्रेमभुवन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में ध्वजारोहण सुरेश रघु अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति स्वामीआत्मानंद स्कूल भटगांव द्वारा किया गया. सुरेश रघु द्वारा सभी बच्चों को 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सन 1963 में श्री प्रेमभुवन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव का प्रारंभ हुआ जिसमें हजारो विघार्थीयों ने इस विद्यालय में विद्या प्राप्त किया. आज हजारो विद्यार्थी यहाँ से विद्या प्राप्त कर देश एवं विदेशों में अच्छे अच्छे पदों पर कार्य कर रहे है। ये हमारे स्कूल के लिए गौरव की बात है.कार्यक्रम मे हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम दोनों स्कूल के बच्चे एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे और गणतंत्र दिवस के पर्व को एक साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया. वहीँ कार्यक्रम के दौरान भटगांव के पत्रकार साथी भी सम्मिलित हुए जहाँ पत्रकार धर्मेंद्र साहू, के. पी. पटेल, योगेश जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे.

वहीँ आपको बता दे कि जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेजेस स्कूल के 70 बच्चों के टीम ने जिला में हों रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्यक्रम के कारण चयनित हुए थे जिससे 26 जनवरी को जिला सारंगढ़ मे देश भक्ति गीत मे प्रदर्शन करने का मौका मिला.

जहाँ जिले के सभी स्कूल को पीछे करते हुए तीसरा स्थान को प्राप्त किये और सांसद राठिया, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक एवं जिला अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के कर कमलों से शील्ड और प्रमाण पत्र प्राप्त किये.वहीँ सभी बच्चे इस सम्मान पर बहुत ख़ुश नजर आये और आने पश्चात स्कूल के प्राचार्य प्रीतम भारद्वाज,समस्त स्टॉफ एवं सुरेश रघु जनभागीदारी के अध्यक्ष ने बधाई एवं शुभकामनायें दिए. जहाँ कोरियोग्राफर हंसा पटेल , रचना तम्बोली को भी इस तैयारी करने के लिए बधाई दिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!