छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

खिचरी में शिक्षिकाओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह*

*खिचरी में शिक्षिकाओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह*  

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस पर विकासखंड बरमकेला के प्राथमिक शाला खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव के नेतृत्व में पूरे गांव में उत्सव के रूप में मनाया। गांव में अनोखी पहल करते हुए हर घर में तिरंगा फहराकर, घर घर रंगोली, अल्पना, धान का चौक, चावल आटा का झुटी बनाकर रैली का स्वागत किया गया। माताओं और युवाओं में देशप्रेम और तिरंगे के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रदर्शित हो रहा था। घरों के सामने वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर, वंदे मातरम गायन जगह जगह-जगह आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में शिक्षिका सुनीता यादव मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकृत, संध्या मारपाची, ज्योति साहू, विद्याभूषण पटेल, सत्यभामा पटेल, पूर्व सरपंच मनोहर पटेल, पूर्व सरपंच सुशीला सिदार, सरपंच आकाश सिदार, चमार सिंह पटेल, नीलमणि पटेल, गुरबारी चौहान, किशोर चौहान बिहान सदस्य संतोषी रात्रे व बड़ी संख्या में शाला के बच्चे, ग्राम पंचायत के सदस्य व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!