जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
भारत माता, अमर शहीदों की मनोरम झांकी व डी जे बाजे गाजे के साथ निकली भव्य रैली
बिलाईगढ़ : विकासखंड बिलाईगढ़ के जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को मनाया गया जहाँ ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता, अमर शहीदों की मनोरम झांकी व डी जे बाजे गाजे के साथ भव्य रैली निकालकर गांव का भ्रमण करते हुए लोगों लो जागरूक किया.
वहीँ कार्यक्रम की शुभारंभ ग्राम पंचायत बेलटीकरी के सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल चौहान, श्री पुनाऊ राम जायसवाल उपसरपंच प्रतिनिधि एवं श् डोल कुमार जायसवाल जनपद पंचायत बिलाईगढ़ सभापति प्रतिनिधि एवं दुलारेश्वर साहू पंच ,बोट लाल साहू पंच, इंगेश्वर साहू पंच, राम खिलावन चौहान पंच द्वारा भारत माता एवं महापुरुषों और माता सरस्वती जी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात सरपंच, उप सरपंच के कर कमलों से ध्वजारोहण किया गया. 
वहीँ अतिथि रामाधार जायसवाल जी , मोहन लाल साहू जी ग्राम पटेल ,श्री ईश्वर प्रसाद साहू जी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जनभागीदारी अध्यक्ष , कौशल प्रसाद जायसवाल जी ,दसरू साहू जी, रमेश कुमार साहू जी , संजीव साहू जी , दशरथ लाल साहू जी , स्कूल के संचालक संत राम जायसवाल एवं प्राचार्य श्रीमति बी के जायसवाल जी सभी के द्वारा बच्चों को देश रक्षा एवं शहीदों के बारे में विस्तार से उद्बोधन दिया गया बच्चों को कैसे आगे बढ़ना है अपने जीवन में शिक्षा और शिक्षक का क्या महत्व है के बारे में विस्तार से बताया गया. 
मंच संचालन का कार्य चन्द्रसुना सर एवं कुर्रे सर के द्वारा किया गया, विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को अनुशासन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी.
वहीँ सभी बच्चों को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण आेमेश्वरी साहू, अनीता पटेल, रमेश कुर्रे, रीना प्रजापति, अमीषा बंजारे, रंजिता कुर्रे, यामिनी बंजारे, अम्बरीष चन्द्रसुना, मानस बारीक, जयदेव साहू,देव कुमारी चौहान, तुलेश्वरी साहू उपस्थित रहे और समस्त स्टॉफ का कार्यक्रम को सफल बनानें में विशेष योगदान रहा.



