विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव में 77 वें गणतंत्र दिवस को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया

विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव में 77 वें गणतंत्र दिवस को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया
बच्चों ने झांकी के साथ की देश भक्ति गीत मे मनमोहक नृत्य नृत्य की प्रस्तुति

भटगांव : विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव में 77 वें गणतंत्र दिवस को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जहाँ बच्चे भारत माता, महात्मा गाँधी, भगत सिंह इत्यादि के रूप मे दिखे और दर्शकों को प्रभावित किया.
कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि विक्रम कुर्रे नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल के करकमलों से भारत माता एवं अमर शहीदो की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया. वहीँ कार्यक्रम के दौरान भटगांव के पत्रकार धर्मेंद्र साहू, के. पी. पटेल, रूप नारायण सिँह राजपूत, सुरेश रघु, योगेश जायसवाल सम्मिलित होकर बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक किया. वहीँ ध्वजा रोहण कार्यक्रम के पश्चात बच्चों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया और देश भक्ति गीत मे मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये. कार्यक्रम मे छोटे के बच्चों ने भारत माता, भगत सिंह, महात्मा गाँधी के गेटअप मे नजर आये.

विद्यालय परिवार द्वारा सभी बच्चों को प्रोत्साहित किए गए , साथ में सभी विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने मे स्कूल के डायरेक्टर रुक्मणी आदित्य, प्रिंसिपल नरेश पटेल, वाईस प्रिंसिपल किरण पटेल सहित शिक्षक मुस्कान सिंह राजपूत, भगवती यादव, शुक्रिता प्रधान, हेमलता साहू, दीप्ती साहू, लक्ष्मी साहू, मनीषा आदित्य, साधना, खुशी, विशाल, अजगल्ले मैडम सहित समस्त स्टॉफ व छात्र छात्राओं का भरपूर सहयोग रहा.











