छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर पंचायत भटगांव के शासकीय विभागों एवं विद्यालयों मे राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस को धूम धाम से मनाया

लोटस पब्लिक, CPN, सागर एवं जेपी पब्लिक स्कूल ने ध्वजारोहण के पश्चात रैली निकालकर लोगों किया जागरूक*

नगर पंचायत भटगांव के शासकीय विभागों एवं विद्यालयों मे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को धूम धाम से मनाया

शासकीय कार्यालयों व स्कूलों मे ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन व रैली निकालकर लोगों किया जागरूक

नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद एवं पत्रकार साथियो ने किया ध्वजारोहण,कार्यक्रम मे हुए शामिल

भटगांव : जिले के नगर पंचायत भटगांव के शासकीय विभागों एवं शासकीय एवं निजी विद्यालयों मे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को धूम धाम से मनाया गया जहाँ सभी सस्थानों मे ध्वजारोहण एवं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

नगर पंचायत भटगांव कार्यालय का ध्वजारोहण अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने किया तो पेंशनर समाज कार्यालय में उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने ध्वजारोहन किया. साईं मंदिर मे ध्वजा रोहण वार्ड के पार्षद प्रवेश दुबे, पुराना हटरी मे नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, लोटस स्कूल, विवेकानंद स्कूल एवं करियर पॉइंट नेशनल स्कूल में नगर पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने ध्वजारोहण किया.

वहीँ सेजेस स्कूल मे जनभागीदारी के अध्यक्ष व पत्रकार सुरेश रघु तथा शासकीय कन्या स्कूल मे इंडियन आर्मी के रिटायर्ड कैप्टेन अरुण साहू व गुड्डा साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया. वहीँ अन्य निजी व शासकीय स्कूल एवं विभाग में उनके प्रमुख व अधिकारी ने ध्वजारोहण किया और गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया.

वहीँ ध्वजारोहण के पश्चात लोटस पब्लिक स्कूल, सी पी एन स्कूल एवं सागर स्कूल के द्वारा भारत माता एवं अमर शहीदो की झाकियों के साथ भव्य रैली निकाली गई जिसमे डी जे बाजे गाजे व बैंड के साथ बच्चों ने अपने हाथ मे तिरंगा लिए जय जवान जय किसान, भारत माता की जय, अमर शहीदों की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे इत्यादि का नारा लगाते हुए पुरे नगर का भ्रमण किया व अपने स्कूल पहुंचकर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न कराये.

वहीँ श्री प्रेम भुवन प्रताप सिँह सेजेस स्कूल,शासकीय कन्या स्कूल, विवेकानंद पब्लिक स्कूल, दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना एवं जे पी पब्लिक स्कूल बेलटिकरी सहित अन्य शासकीय व निजी विद्यालयों मे छोटे छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता, भाषण, नृत्य इत्यादि प्रस्तुत किये एवं प्रतिभा शाली बच्चों को सम्मानित किया और अंत मे प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया.

आज के राष्ट्रीय पर्व पर विभिन्न संस्थानों मे नगर पंचायत के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, पार्षदगण एवं पत्रकार साथियो मे धर्मेंद्र साहू, के. पी. पटेल, रूपनारायण सिँह राजपूत, योगेश जायसवाल, सुरेश रघु, रामदुलार साहू, मोनू यादव प्रमुख रूप से कार्यक्रम मे शामिल होकर स्कूली बच्चों का मोटिवेट करके हौसला बढ़ाया और संविधान के प्रति सभी लोगों को जागरूक किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!