छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

रामनगर (भटगांव) में माँ शाकंभरी महोत्सव एवं हरदिहा पटेल समाज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए सांसद कमलेश जांगड़े एवं बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे

रामनगर (भटगांव) में माँ शाकंभरी महोत्सव एवं हरदिहा पटेल समाज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए सांसद कमलेश जांगड़े एवं बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे

सांसद ने पटेल सामाजिक भवन के लिए 5 लाख की घोषणा एवं रामनगर व जेवराडीह से देवसागर पक्की रोड बनाने का आश्वासन

पटेल समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुए परस राम पटेल

भटगांव : विकासखंड बिलाईगढ़ के भटगांव तहसील के अंतर्गत ग्राम रामनगर में माँ शाकंभरी महोत्सव एवं हरदिहा पटेल समाज का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ जहाँ कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जांजगीर चाम्पा लोकसभा के सांसद कमलेश जांगड़े, विशिष्ट अतिथि के रूप मे बिलाईगढ़ विधानसभा के विधायक कविता प्राण लहरे शामिल हुए.

पटेल समाज के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत आतिशबाजी करते हुए बाजे गाजे और छत्तीसगढ़ि नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया तत्पश्चात पटेल समाज के ईष्ट देवी माँ शाकंभरी देवी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किये.

वहीँ कार्यक्रम के दौरान सांसद कमलेश जांगड़े ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पटेल समाज के भाई बहन बहुत ही मेहनती होते है और उनके मेहनत से ही हमें पौष्टीक आहार प्राप्त होता है आज पटेल समाज के बच्चे शिक्षित होकर आगे बढ़ रहे है एवं अन्य शासकीय पदों मे सेवा दे रहे है.

वहीँ सांसद दे पटेल सामाजिक भवन के लिए 5 लाख की घोषणा किये एवं रामनगर व जेवराडीह से देवसागर पक्की रोड बनाने का आश्वासन दिए और प्रधानमंत्री सड़क योजना का लाभ दिलाने की बात कही.

कार्यक्रम के पश्चात पटेल समाज का वार्षिक अधिवेशन प्रारम्भ किया गया जहाँ भटगांव परिक्षेत्र के सभी पदाधिकारी गण एवं भटगांव, रामनगर, जेवराडीह, धारासीव, दर्रा एवं रिकोटार के ग्राम अध्यक्ष व स्वजातीय बंधु सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे. वहीँ कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली बच्चों एवं स्कूल व कॉलेज मे उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो, मैडल, प्रमाण पत्र एवं नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं वार्षिक आय व्यय की जानकारी सहित सामाजिक प्रकरण का निराकरण किया गया एवं पटेल समाज के क्षेत्रीय नये पदाधिकारीयों का चयन भी किया गया जहाँ भटगांव परिक्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष परसराम पटेल को नियुक्त किया गया.

वहीँ कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के प्रांताध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल, सरपंच श्रीमती चित्रा यादराम पटेल, भटगांव परिक्षेत्र मरार पटेल समाज के अध्यक्ष रमाकांत पटेल, डॉ. बृजमोहन जागृति जी, डॉ. धनेश्वरी जागृति, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनवानी,नेमीचंद केशरवानी, पटेल समाज के जिला मिडिया प्रभारी के. पी. पटेल, क्षेत्र के सभी पदाधिकारीगण एवं सभी ग्राम अध्यक्ष, मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित पटेल समाज के स्वजातीय बंधु की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महोत्सव में समाज की माताओं-बहनों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की सहभागिता रही, जिनकी श्रद्धा, उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को अत्यंत भव्य, दिव्य एवं सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!