छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव मे बसंत पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव मे बसंत पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

एक बच्चे का हुआ विद्या आरम्भ संस्कार

भटगांव : श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव मे बसंत पर्व को 3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया.जहाँ भारी संख्या मे गायत्री परिजन और श्रद्धालुगण कार्यक्रम मे शामिल होकर विधिवत माँ गायत्री एवं माँ सरस्वती का पूजन किया गया और लोक कल्याण एवं विश्व शांति हेतु गायत्री मंत्र एवं विभिन्न देवी देवताओं को आहुति प्रदान किया गया.

आज गायत्री परिवार द्वारा गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव श्री राम शर्मा जी के आध्यात्मिक जन्मदिवस के रूप मे भी मनाया जाता है जहाँ सभी प्रज्ञा संस्थानों मे बसंत पर्व को विशेष रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. वहीँ आज बसंत पर्व पर सभी परिजन के लिए भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था किया गया था.

आज के दिन विद्या आरम्भ संस्कार को महत्वपूर्ण माना जाता है इसके अंतर्गत भटगांव निवासी नरेंद्र साहू के सुपुत्री सौम्या साहू का विद्या आरम्भ संस्कार भी किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!