जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाया गया

जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाया गया 
बिलाईगढ़ : जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती को धूमधाम से मनाएं गया. जहाँ कार्यक्रम की शुभारंभ विद्यालय के संचालक संतराम जायसवाल एवं प्राचार्य श्रीमती बी. के. जायसवाल एवं सभी शिक्षकगण के द्वारा माता सरस्वती जी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर किया गया.

बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा सरस्वती वंदना किए गए, उसके बाद सभी बच्चों ने भी पूजा कर पुष्पा अर्पित किया. वहीँ पूजा अर्चना के पश्चात सभी बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किए किया गया तत्पश्चात मंच संचालन का कार्य चन्द्रसुना सर एवं कुर्रे सर के द्वारा किया गया.

विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को आज के कार्यक्रम के बारे मे बताते हुए अनुशासन का विस्तार पूर्वक जानकारी दी. सभी बच्चों को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम में ओमेश्वरी साहू, अनीता पटेल, रमेश कुर्रे, रीना प्रजापति, अमीषा बंजारे, रंजिता कुर्रे, यामिनी बंजारे, अम्बरीष चन्द्रसुना, मानस बारीक, जयदेव साहू,देव कुमारी चौहान, तुलेश्वरी साहू इत्यादि ने अपनी उपस्थिति देकर बच्चों को शुभाशीर्वाद प्रदान किया और कार्यक्रम को सफल बनानें में अपनी योगदान दिए।








