छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाले शराब कोचिया पर कार्यवाही

थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी करने वाले शराब कोचिया पर कार्यवाही

रात के अंधेरे में करता था शराब तस्करी

आरोपी से कुल 08 लीटर महुआ शराब को किया गया जप्त

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में,थाना प्रभारी भटगांव शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में थाना भटगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी करने वाले शराब कोचियाओं पर, लगातार कार्यवाही,

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.01.2026 रात्रि गस्त भ्रमण के दौरान ग्राम हरदी में एक व्यक्ति जो अपने हाथ में एक सफेद रंग के बाल्टी रखा था, जो पुलिस गाडी को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड कर,नाम पता पूछने पर अपना नाम लकेश्वर खुटे ग्राम हरदी का रहने वाला बताया उसके हाथ में रखे सफेद रंग के बाल्टी को चेक करने पर 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाल्टी के अंदर 08 लीटर अवैध कच्ची हुआ शराब किमती 1600 रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से *आरोपी लकेश्वर खुटे पिता शंकर खुटे उम्र 35 वर्ष ग्राम हरदी थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरी शिव कुमार धारी प्र.आर.मोहन बजाज आरक्षक राहुल खूंटे शशि खूंटे समस्त थाना स्टाफ विशेष योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!