
रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के लिए आज पहुंच रही भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ टीम के मुख्य कोच और दो बार के विश्व कप विजेता गौतम गंभीर भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.











