
फिल्म निर्माता एंड प्रॉपर्टी डीलर मोहन साहू के तरफ से गरीबों को किया कंबल वितरण,
नववर्ष को शिवरीनारयण जाकर पूजा अर्चना के पश्चात दिन दुःखियो को ठण्ड से बचने के लिए दान मे दिया कम्बल
बलौदाबाजार /जांजगीर – अक्सर देखा गया है कि अधिकांश लोग नये वर्ष को जश्न मनाते हैं, केक काटकर पार्टी करते हैं और पिकनिक के साथ रात्रि भर मस्ती करके नया वर्ष मनाते हैं. लेकिन वहीं ग्राम पंचायत रोहिना भटगांव के निवासी फिल्म निर्माता एंड प्रॉपर्टी डीलर श्री मोहन साहू जी ने नये वर्ष को यादगार बनाने के लिए टेम्पल सिटी शिवरी नारायण मे जगनाथ स्वामी एवं शबरी माता का दर्शन किये और पूजा अर्चना के पश्चात लगभग 70 दिन दुःखियो एवं गरीबों को कंबल वितरण किये.
मोहन साहू ने बताया कि मुझे दिन दुःखियो की सेवा करके बहुत सुकून मिला और आगे भी अपने से जैसा बन पड़े लोकहित मे एवं गरीबों दिन दुःखियो एवं बेसहारा लोगों की सेवा करूँगा. आगे बताया कि मेरा एक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म भी बना रहा हूँ जिसमे बरतिया बाबा के चमत्कार एवं गरीबों के जीवन पर आधारित है.
वहीं गरीब एवं बेसहारा लोगों ने मोहन साहू एवं उनके टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए उनके परिवार के सुख समृद्धि व उज्जवल भविष्य के लिए दुआएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किये.
जहाँ उनके साथी आत्मा राम साहू, बुधराम साहू, राजेश केशवानी, प्रभा साहू, उत्तम साहू,श्रीराम साहू, राजू खूंटे,मनबोध साहू, मनोज साहू,दयाराम कर्ष, दुजराम साहू, महेंद्र साहू, कुबेर प्रसाद साहू, रामेश्वर साहू, नवधा साहू, राम नाथ साहू, प्रदीप पटेल, सम्मत साहू,धनेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू उपस्थित रहे.










