छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए खेलभाठा मैदान का किया मुआयना*

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए खेलभाठा मैदान का किया मुआयना*

*समारोह के साज सज्जा के लिए डॉ कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए निर्देश*

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 21 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनज़र खेलभाठा मैदान का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच, सुरक्षा एवं दर्शक व्यवस्था का रुपरेखा तैयार किया। कलेक्टर ने लोक निर्माण, विद्युत यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी और नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शकों के लिए बैठक व्यवस्था सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाई जाए। साथ ही दर्शक दीर्घा (बैठक व्यवस्था) को और बड़ा तथा आकर्षक स्वरूप दें, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम का आनंद ले सकें।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम गरिमामय और व्यवस्थित होना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!