पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिव डहरिया आज सोनपुर में

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिव डहरिया आज सोनपुर में
बिलाईगढ़ । पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया आज बुधवार को बिलाईगढ़ के वनांचल के ग्राम सोनपुर में आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे ।

प्राप्त समाचार के अनुसार बिलाईगढ़ विधानसभा के अंतर्गत वनांचल के ग्राम सोनपुर में आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे ,तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें करेंगे ।तथा साथ में कसडोल विधायक संदीप साहू, सुनील कुमार साहू, देवसिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में एवम इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि गण तथा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे ,सोनपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है, जिनकी व्यापक तैयारियां आयोजक एवम ग्रामवासियों के द्वारा किया गया है प्रतियोगिता में पहला इनाम ₹50 हजार रुपए व कप,दूसरा इनाम 30 हजार रुपए व कप ,तीसरा इनाम 10 हजार रुपए व कप,एवं चौथा इनाम 10 हजार रुपए व कप रखा गया है।









