दर्दनाक हादसा- 19 गायों की मौत, 6 घायल…लाखा के पास मवेशियों से भरी ट्रक पुल के नीचे गिरी…ड्राइवर और तस्कर मौके से फरार… मवेशियों को ट्रक में भरकर बूचड़खाने ले जा रहे थे आरोपी.. कोतवाली टीआई मनीष नागर दलबल के साथ मौके पर…
दर्दनाक हादसा- 19 गायों की मौत, 6 घायल…लाखा के पास मवेशियों से भरी ट्रक पुल के नीचे गिरी…ड्राइवर और तस्कर मौके से फरार…
मवेशियों को ट्रक में भरकर बूचड़खाने ले जा रहे थे आरोपी.. कोतवाली टीआई मनीष नागर दलबल के साथ मौके पर…
रायगढ़ – जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लाखा के समीप बीति रात मवेशियों को ट्रक में भरकर बूचड़खाने ले जा रही एक ट्रक अनियत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। इस घटना में 19 गायों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 6 गाय घायल हो गई हैं। वही घटना के बाद ड्राइवर और तस्कर रात के अंधेरे में मौके से फरार हो गये है।
इस संबंध में कोतवाली टीआई मनीष नागर से मिली जानकारी के अनुसार आजसुबह करीब 5 बजे उन्हें स्थानीय ग्रामीणों से सूचना मिलते ही टीआई मनीष नागर अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मवेशियों से भरा झारखंड की एक ट्रक लाखा पुल के से नीचे गिरा हुआ था इस हादसे में 19 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई वहीं 6-7 गाय घायल हैं।







