भटगांव के ग्राम गदहाभाटा टिकरा में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
पुलिस थाना भटगांव के नये थाना प्रभारी के आते ही कार्यवाही शुरू....

पुलिस थाना भटगांव के नये थाना प्रभारी के आते ही कार्यवाही शुरू….
भटगांव के ग्राम गदहाभाटा टिकरा में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
आरोपीयो से कुल 30 लीटर महुआ शराब को किया गया जप्त
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी भटगांव शिवकुमार धारी के कुशल नेतृत्व में थाना भटगांव पुलिस द्वारा ग्राम गदहाभाटा टिकरा में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया.

दिनांक 17.01.2026 को मुखबीर सूचना मिला कि सबरिया डेरा के दो व्यक्ति महानदी उस पार अवैध कच्ची महुवा शराब भारी मात्रा में बिक्री हेतु नाव के माध्यम से परिवहन कर रहे हैं की सूचना पर घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम हीरा सिंह गोड पिता तुलसी गोड उम्र 40 साल ग्राम बलौदा सांवरिया डेरा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार का बताया तथा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया भागे हुए व्यक्ति का नाम पूछने पर अर्जुन गोड़ निवासी सबरिया डेरा बलौदा का होना बताए.
पकडे गये आरोपी – (1) हिरासिंग गोंड पिता तुलसी गोड उम्र 40 वर्ष ग्राम बलौदा सबरिया डेरा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार
के कब्जे से कुल 30 लीटर किमती 6000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर मान.न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर पर भेजा गया.

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी प्र.आर. एकराम सिदार आर घनश्याम डड़सेना कमल कुर्रे लक्ष्मीकांत तान्जय का विशेष योगदान रहा.




