लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव में दसवां वार्षिक उत्सव सरगम कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव में दसवां वार्षिक उत्सव सरगम कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव मे संचालित लोटस पब्लिक स्कूल में दसवां वार्षिक उत्सव को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के निज सचिव तुलसीराम कौशिक व भाजपा जिला अध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज्योति पटेल के साथ पूर्व अध्यक्ष सुभाष जlलन व नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं पार्षदगण अतिथि के रूप में शामिल हुए l
यह कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से स्वागत गीत के साथ प्रारंभ हुआ जिसमें के जी 1 से कक्षा 12 वीं तक के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी संस्कृति, राजस्थानी नृत्य, पंजाबी नित्य के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने फिल्मी गानों में भी सुंदर प्रस्तुति दी. यह कार्यक्रम रात 12:00 बजे तक चला जिसमें बच्चों के पlलक गढ़ अन्य जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारो के साथ दर्शकों ने ठंड में भी देर रात्रि तक कार्यक्रम का मजा लिया.

स्कूल के संचालक लक्ष्मी साहू ने सभी अतिथियों व दर्शकों का आभार जताया और इस सफल आयोजन के लिए अपने संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान बताया. जहाँ थोड़े ही दिन में इन बच्चों को कार्यक्रम के लिए तैयार किया और इतना अच्छा प्रदर्शन दर्शकों के बीच रहा.











