छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

विवेक देवांगन बने धर्म सेना प्रदेश अध्यक्ष

विवेक देवांगन बने धर्म सेना प्रदेश अध्यक्ष

बिलाईगढ़ । विवेक देवांगन को छत्तीसगढ़ धर्म सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों में अपार हर्ष व्याप्त है सभी ने खुशी का इजहार कर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार धर्म सेना छत्तीसगढ़ के प्रान्त की बैठक कल रायपुर में सम्पन्न हुई जिसमें कई निर्णायक फैसले लिए गये। जिसमे धर्म सेना प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह को प्रदेश संरक्षक का दायित्व प्राप्त हुआ व विवेक देवांगन को सर्वसम्मति से धर्म सेना छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।

बिलासपुर विभाग अध्यक्ष विष्णु पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष व बिलासपुर विभाग महामंत्री रूपेंद्र गवेल को प्रदेश महामंत्री का दायित्व प्राप्त हुआ। धर्म सेना को छत्तीसगढ़ प्रदेश मे मजबूत बनाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है

संगठन की बैठक रायपुर मे हुई धर्मांतरण पर बैठक में चिंता जाहिर की गई और सनातन धर्म के प्रचार को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई और राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई । बैठक में धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष विवेक देवांगन प्रदेश सहसंरक्षक सुरेंद्र बहादुर प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पटेल एवं नामदेव राय प्रदेश महामंत्री रूपेंद्र गावेल रायपुर जिला अध्यक्ष सुधीर सपा एवं अन्य समस्त सदस्य मौजूद रहे । लोगों ने विवेक देवांगन को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामनाएं किए हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!