छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ मे शाकम्भरी जयंती एवं छेर छेरा पर्व को धूम धाम से मनाया गय

छत्तीसगढ़ मे शाकम्भरी जयंती एवं छेर छेरा पर्व को धूम धाम से मनाया गया 

बच्चे से बूढ़े तक महिला पुरुष छेर छेरा मांगते नजर आये तो वहीँ घरों मे बना छत्तीसगढ़ी व्यंजन

शाकम्भरी जयंती के अवसर पर निःशुल्क फल एवं सब्जियों का होगा वितरण 05 जनवरी को

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर के हृदय स्थल नगर घड़ी चौक में कार्यक्रम का होगा आयोजन

भटगांव : छत्तीसगढ़ के हर गांव एवं शहर मे शाकम्भरी जयंती एवं छेर छेरा पर्व को धूम धाम से मनाया गया जहाँ बच्चे से बूढ़े तक महिला पुरुष छेर छेरा मांगते नजर आये तो वहीँ घरों मे एक से एक छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाये गए जैसे बड़ा, सुआरी, ठेटरी, खुर्मि, अइरसा, भजिया इत्यादि स्वादिस्ट व्यंजन घर परिवार और रिश्तेदारों ने आनंद लिया.कई स्थानों मे कलश यात्रा के साथ जयंती को धूम धाम से मनाया तो कई स्थानों मे इस अवसर पर निःशुल्क फल एवं सब्जियों का वितरण किया गया.

इसी क्रम मे छत्तीसगढ़ के नगर पंचायत भटगांव, जेवराडीह, रामनगर, धारासीव, बिलाईगढ़, टूंडरा,, तुस्मा, कुम्हारी इत्यादि गॉवो मे इस पर्व पर बच्चों सहित बड़े बुजुर्ग एवं महिलाओं ने सुबह से लेकर शाम तक छेर छेरा मांगते दिखे और घर जाकर छेर छेरा कोठी के धान ल हेर हेरा की आवाज़ प्रत्येक घरों के सामने सुनाई दिया.

आपको बता दे कि यह त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है जिसमे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक के लोगों को इंतजार रहता है. इसी दिन बच्चे, जवान एवं बुजुर्ग महिला पुरुष अपने मोहल्ले, गांव और आसपास के घरों मे जाने का अवसर मिलता है. दुकानों मे पैसा, चॉकलेट तो वहीँ घरों मे धान का स्वेच्छा से वितरण किया गया जहाँ सभी लोगों मे खुशी का नजारा देखने को मिला. इसी पर्व के कारण छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है जहाँ सबसे अधिक धान की पैदावार की जाती है और इस पर्व पर धान की दान की जाती है.

आपको बता दे कि यह पर्व मरार पटेल समाज के आराध्य देवी माता शाकम्भरी जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में पूरे माह तक यह आयोजन शहरी से लेकर ग्रामीण अंचलों में किया जाता है।

वहीँ इसी क्रम मे छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के तत्वाधान में माता शाकम्भरी जयंती का भव्य आयोजन 05 जनवरी दिन सोमवार को रायपुर के हृदय स्थल नगर घड़ी चौक में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रसाद स्वरूप भव्य फल एवं सब्जियों का वितरण किया जायेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे, अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि श्री परदेशी राम पटेल करेंगे। अति विशिष्टं अतिथि के रूप में सांसद रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेसर पटेल, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर परवानी, भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री अशोक बजाज, सर्व समाज के संयोजक श्री ब्रम्हदेव पटेल, सलाहकार मरार महासंघ राजेन्द्र पटेल, पतिराम पटेल और श्री प्रमोद पटेल की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!