ई संवर्ग के शिक्षकों को मिला मंत्री यादव जी का साथ

ई संवर्ग के शिक्षकों को मिला मंत्री यादव जी का साथ
सारंगढ़ के प्रधान पाठकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से उनके सरकारी आवास पर की मुलाकात
शिक्षक ई संवर्ग एवं एल बी संवर्ग की संयुक्त डी पी सी करने की मांग
भटगांव : छत्तीसगढ़ विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में आज सारंगढ़ के शिक्षकों प्रधान पाठकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर शिक्षक ई संवर्ग एवं एल बी संवर्ग की संयुक्त डी पी सी करने की मांग की ,प्रकाश साहू, बदलू राम पटेल वीरेंद्र केशर वानी प्रमोद देवांगन ,उमाशंकर वर्मा, पंकज दुबे 22 दिसंबर को हुई केवल एल बी संवर्ग की व्याख्याता पद की डी पी सी को नियम विरुद्ध बताते हुए स्नातकोत्तर प्राथमिक प्रधान पाठक एवं शिक्षक की भी संयुक्त डी पी सी की मांग रखी ,मंत्री श्री यादव ने शिक्षकों के तर्कों ,को स्वीकार करते हुए सचिव स्कूल शिक्षा को शिक्षक ई संवर्ग की डी पी सी का निर्देश दिया वही तकनीकी त्यागपत्र , डी एड डिग्री धारी सहायक शिक्षकों प्रधान पाठकों शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स कराए जाने संघ के आग्रह पर सचिव स्कूल शिक्षा को प्रस्ताव बनाने का निर्देश है

पंकज दुबे ने बताया कि संघ पदाधिकारियों ने मंत्री श्री यादव से व्याख्याता पद बी एड डिग्रीधारी शिक्षकों प्रधान पाठकों एवं एल बी संवर्ग की संयुक्त डी पी सी कर पदोन्नति की बाद रायपुर संभाग की डी एड डिग्री धारी शिक्षकों प्रधान पाठकों एवं एल बी संवर्ग के शिक्षकों की डी पी सी कराए जाने का आग्रह किया है,,संघ ने चर्चा के दौरान बताया कि शिक्षकों की पदोन्नति का आज कोई मामला किसी कोर्ट में लंबित नहीं है केवल डी बी में जाने की मंशा के आधार पर पदोन्नति से किसी कर्मचारी को नहीं रोका जा सकता ।







