छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कांग्रेस की स्थापना दिवस में बिलाईगढ़ सोनाखान से राजीव भवन पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

कांग्रेस की स्थापना दिवस में बिलाईगढ़ सोनाखान से राजीव भवन पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

बिलाईगढ़ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी स्थापना दिवस के पावन अवसर में बिलाईगढ़ सोनाखान से सैकड़ों कार्यकर्ता, आमजन, माता बहन, राजीव भवन रायपुर पहुंचकर स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किये.

140 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज जी ने कांग्रेस सेवा दल के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, राजकीय गीत और वंदे मातरम गाया गया, और सबको स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी गई, तत्पश्चात राजीव भवन सभागार के संगोष्ठी हुई जहां सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां राजेन्द्र तिवारी, कन्हैया अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा, भूपेश बघेल, दीपक बैज आदि वरिष्ठ वक्ताओं ने अपना अपना उद्बोधन दिया, और शुभकामनाएं दी

इस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजेंद्र तिवारी, सत्यनारायण शर्मा, सुशील आनंद शुक्ला, संबोध हरितवाल, आकाश शर्मा, केशव चंद्राकर, अरुण ताम्रकार, सुबोध हरितवाल, कन्हैया अग्रवाल, पंकज शर्मा, अमितेश शुक्ला, प्रमोद दुबे, मंजूलता आनंद, अजय साहू, अनिल वर्मा, संतोष यादव, मानिक साहू, घनश्याम के साथ बिलाईगढ़ सोनाखान से युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान, भीषम साहू, इंदू भूषण पडवार, युगल साहू, मुरलीधर मिश्रा, जान मोहम्मद खान, हेमलाल पटेल, धनीराम नाग, सुखलाल निषाद, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता आमजन माता बहन शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!