छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 22 दिसंबर 2025 को थाना डोंगरगढ़ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2019 में नीरज देवांगन निवासी मोतीपुर नवागांव से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और इसी दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने अलग-अलग मौकों पर विशेष रूप से डोंगरगढ़ के एक लॉज में जबरन शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी नीरज देवांगन पिता अगनू राम देवांगन (25 वर्ष) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!