करियर प्वाइंट नेशनल स्कूल भटगांव में वार्षिक उत्सव मे हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

करियर प्वाइंट नेशनल स्कूल भटगांव में वार्षिक उत्सव मे हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

स्कूल के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति एवं अपने डांस व ड्रामा से दर्शकों को किया जागरूक
भटगांव : नगर पंचायत भटगांव मे संचालित करियर पॉइंट नेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. जहाँ बंग्ला भाठा स्कूल मैदान मे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीँ बच्चों ने अनेक संस्कृति और देश भक्ति संगीत और ड्रामा से सबको मनमोहित कर दिया.कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों के कर कमलों से माँ सरस्वती के तेलचित्र मे पूजा अर्चना कर किया गया. तत्पश्चात अभिनंदन स्वागत गीत से मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे जी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, पार्षद प्रवेश दुबे, पार्षद देवेंद्र यादव, पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सोनी, नोडल अधिकारी प्रीतम भारद्वाज, सीएससी विजय साहू, चिकत्सा अधिकारी पुष्पेंद्र वैष्णव तथा नगर पंचायत के सभी पार्षद गण एवं समस्त पत्रकार शामिल हुए.

स्कूल के डायरेक्टर प्रियंका चौहान एवं प्राचार्य नरेश चौहान ने मुख्य अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में शिरकत की जिसमें देश के अनेक संस्कृति और परंपरा, तमिल, पंजाबी, गुजराती, मराठी, छत्तीसगढ़ी, आदि शामिल थे,साथ ही देशभक्ति, संगीत और नाटक के साथ प्रस्तुति दी कक्षा 6वीं से श्री गणेशा गीत के साथ प्रारंभ हुआ,नर्सरी से फैमिली थीम्स, के.जी.2 से शिक्षा का अधिकार थीम्स, कक्षा 2 से छोटे-छोटे सपने, कक्षा 3, 4 से नारी शक्ति, कक्षा 4 से मोबाइल बुरी बला है, कक्षा 5वीं से एकलव्य और द्रोणाचार्य, कक्षा 6वीं से झांसी की रानी, कक्षा 7वीं से मराठी गीत, कक्षा 8वीं से छत्तीसगढ़ी गीत कक्षा 9वीं से भूतिया थीम्स, कक्षा 10वीं से कृष्ण भक्ति, कक्षा 12वीं से फनी डांस, प्रस्तुत किया।

प्राचार्य श्री राजकिशोर जांगड़े के नेतृत्व में कोरियोग्राफ ममता केसरवानी, अंजलि वैष्णव,दिव्या साव, और देवानंद साहू ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफलता दिलाई साथ ही हमारे टीचर ने इस वार्षिक उत्सव को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिए. जिसमें शामिल शिव कटकवार (वाइस प्रिंसिपल), प्रकाश नारंग,राहुल आदित्य, विरेंद्र विश्वकर्मा, राकेश नवरंग, हेमंत खटकर, रूप सिंह श्रीवास (म्यूजिक टीचर) सहित समस्त स्टॉफ शामिल है. वहीँ कार्यक्रम के अंत में स्कूल के संचालक नरेश चौहान ने सभी बच्चों को संबोधित कर उनके उज्जवल भविष्य कामना करते हुए एवं परीक्षा मे शत प्रतिशत व बेहतर परिणाम लाने के लिए मोटीवेट किया.












