छत्तीसगढ़ मे पहली बार रेडियोग्राफर का 1st CME

छत्तीसगढ़ मे पहली बार रेडियोग्राफर का 1st CME 
रायपुर : रेडियोग्राफी MEET 2025 21.12.2025 को हॉटेल इंडियन चिल्ली, शंकर नगर रायपुर मे सम्पन्न हुआ । इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विवेक पात्रे ,विभागध्यक्ष रेडियोडायग्नोसिस विभाग, एवं डॉ वी. सभी. राठौर मेडिकल फिजिसिस्ट रेडियोथैरेपी विभाग डॉ बी.आर . अम्बेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल रायपुर शामिल हुए ।
इस कार्यक्रम मे रायपुर, बिलासपुर मेडिकल कॉलेज सहीत विभिन्न संस्थानों से रेडियोग्राफर साथियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया । इसे इंडियन सोसाइटी आफ रेडियोग्राफर एंड टेक्नोलॉजी (ISRT ) Raipur chapter एवं रेडियो डायग्नोसिस, रेडियोथैरेपी डिपार्टमेंट के रेडियोग्राफर के सानिध्य में संपन्न किया गया ।

वही ISRT छत्तीसगढ़ के प्रेसीडेंट देवेश्वर पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में यह हमारा पहले CME प्रोग्राम था ,जिसमें प्रदेश के कई रेडियोग्राफर ने भाग लिया और अपनी रेडियो इमेजिंग क्षेत्र में नई जानकारी प्राप्त की , आगे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले दीप प्रज्वल डॉ विवेक पात्रे एवं वी सी राठौर द्वारा किया गया l 

तत्पश्चात डॉक्टर ओंकार मंडावी ,डॉक्टर आदित्य सलेम,डॉक्टर राठौर ,जी ई हेल्थ केयर ,दीनबंधु साहू ,यशवंत पटेल ने X-ray, CT Scan ,MRI Scan आदि modility पर special Imagine procedure ,एवं रेडियेशन सेफ्टी पर विशेष जानकारी दिया । ISRT केंद्रीय काउंसिल परिषद के सदस्य नरोत्तम साहू ,गंगाधर चंद्राकर एवं यशवंत पटेल ने सभी साथियों का बहूत बहूत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया, जिनके विषेश सहयोग से कार्यक्रम बहूत शानदार व गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ l 

संयुक्त स्वास्थ कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के महामंत्री अमरू साहू जी ने कार्यक्रम में शामिल होकर सभी का उत्साह वर्धन किया CME कमिटी मेंबर अब्दुल खलिक, दीनबंधु साहू, मिनेश निर्मलकर, यामिनी यादव, रूपसिंग, हेमंत निर्मलकर ,अनुपा कवंडे , भावनेंद्र पांडे आकाश दीप सेन , का विशेष सहयोग रहा l







