छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के रात्रिकालीन जनचौपाल से संकटग्रस्त लोगों को मिल रही सुविधा*

*सफलता की कहानी*

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के रात्रिकालीन जनचौपाल से संकटग्रस्त लोगों को मिल रही सुविधा*

*कलेक्टर के निर्देश पर दिव्यांग वीरा कुमारी भोय को मिला व्हीलचेयर*

*बिलाईगढ़ के ग्राम परसापाली में की गई मांग हुई पूरी, दिव्यांग ने प्रशासन का जताया आभार*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 दिसंबर 2025/ प्रशासन गांव की ओर अंतर्गत कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसापाली में विगत दिनों आयोजित रात्रि जनचौपाल में दिव्यांग वीरा कुमारी भोय ने अपनी परेशानी बताते हुए व्हील चेयर की मांग की गई ,जिस पर कलेक्टर ने दिव्यांग की मांग को त्वरित रूप से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।संवेदनशील कलेक्टर के निर्देश पर जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के माध्यम से ग्राम पंचायत सचिव द्वारा दिव्यांग बालिका के घर पहुंचकर ग्राम पंचायत परसापाली के आश्रित ग्राम भोगडीह जाकर व्हील चेयर प्रदान किया गया।

व्हील चेयर मिलने से दिव्यांग ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त की। साथ ही दिव्यांग के परिजनों एवं ग्रामीणों ने इस सहायता के लिए कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। जिला प्रशासन के माध्यम से आयोजित हो रहे रात्रिकालीन जनचौपाल से अपने घर से दूर कार्यालय जाने में असमर्थ लोगों, जरूरतमंद, निराश्रित और दिव्यांजनो के लिए सहारा साबित हो रहा है, उनको योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल रहा है। उनके समस्याओं का त्वरित रूप से समाधान हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!