बलौदा बाज़ारमुख्य खबर

श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह स्कूल के छात्रों ने फिर चक्काजाम करके सौंपा ज्ञापन, CMO को हटाने, मैदान मे बने कॉम्प्लेक्स को तोड़ने एवं प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों के एक माह का वेतन वापस करने की मांग को लेकर SDM को ज्ञापन सौपते हुए समाप्त किया चक्काजाम

श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह स्कूल के छात्रों ने फिर चक्काजाम करके सौंपा ज्ञापन,

CMO को हटाने, मैदान मे बने कॉम्प्लेक्स को तोड़ने एवं प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों के एक माह का वेतन वापस करने की मांग को लेकर SDM को ज्ञापन सौपते हुए समाप्त किया चक्काजाम,

बलौदाबाजार : जिले के नगर पंचायत भटगांव के खेल मैदान मे बने काम्प्लेक्स का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. आज फिर एक बार नगर पंचायत भटगांव मेन रोड चाम्पा, सारंगढ़, बिलासपुर एवं रायपुर मुख्य मार्ग परश्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह स्कूल भटगांव के छात्रसंघ द्वारा चक्काजाम किया गया . जिसमे आज छात्रों द्वारा CMO को हटाने की मांग, मैदान मे बने कॉम्प्लेक्स को तोड़ने एवं शिक्षकों के एक माह का वेतन वापस करने के सम्बन्ध मे SDM को ज्ञापन सौपते हुए चक्काजाम को समाप्त किया.

आज छात्रों द्वारा 11 बजे से उपर्युक्त तीनो मांगो को लेकर चक्काजाम मे बैठे गए थे. वहीं 3 घंटो तक चक्काजाम रहा जहां बाइक एवं चार पहिया वाहन को आने जाने मे समस्या का सामना करना पड़ा.

आसपास के पुलिस थाना से पुलिस बल तैनात थे . वहीं बिलाईगढ़ ब्लॉक से SDM के एल सोरी , तहसीलदार, SDOP संजय तिवारी इत्यादि अधिकारी मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि 16 दिसम्बर के 9 घंटो के चक्काजाम के बाद ASP, sdm, तहसीलदार, beo, sdop इत्यादि अधिकारीयों के 3 घंटे तक समझाईस एवं निर्णय के बाद चक्काजाम को छात्रों द्वारा ख़त्म किया गया था जहां छात्रों द्वारा आयुक्त न्यायालय के फैसले तक नगर पंचायत द्वारा दुकान आबंटन को निरस्त करने, दुकानों पर सील बंद ताला लगाने कार्यवाही के लिए निर्णय छात्रसंघ, व्यापारी संघ, किसान समिति एवं आम नागरिकों की की उपस्तिथि मे लिया गया था एवं CMO को हटाने के सम्बन्ध मे आवेदन भी प्रस्तुत किया गया था. जहां व्यापारी संघ ने अपने दुकानों को बंद करके समर्थन दिया था और किसान समिति व आम नागरिकों ने प्रत्यक्ष रूप से समर्थन दिया था.

लेकिन वही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों को एक माह का वेतन रोकने के आदेश की खबर के बाद आज पुनः छात्रों को चक्काजाम करने मे फिर मजबूर कर दिया जिसे मुद्दा बनाते हुए छात्रों ने आज दिनांक 21.12.2021 को अचानक 11 बजे फिर चक्काजाम कर दिया जहां 3 घंटो के चक्काजाम के दौरान अधिकारीयों ने छात्रों को समझाईस दिये. वहीं छात्रों द्वारा SDM को उपर्युक्त तीनो मांगो के सम्बन्ध मे ज्ञापन को सौपते हुए चक्काजाम को समाप्त किये.

हालांकि आज के चक्काजाम मे व्यापारी संघ द्वारा कोई भी समर्थन नहीं देने तथा किसान समिति द्वारा नैतिक व अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देने की बात कही गई थी.

वहीं मांगो को अतिशीघ्र पूरा नही करने पर छात्रों द्वारा 3 जनवरी 2022 को फिर से उग्र आंदोलन एवं चक्काजाम करने की बात कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!