*जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में 19 दिसंबर को आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत शिविर*

*जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में 19 दिसंबर को आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान के तहत शिविर*
*2 से 10 साल तक बिना क्लेम के और निष्क्रिय बैंक खातों में जमा रूपये के संबंध में शिविर*
*शिविर में आरबीआई के महाप्रबंधक होंगे शामिल*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 दिसंबर 2025/’आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत जिला पंचायत कार्यालय सारंगढ़ में 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आरबीआई के महाप्रबंधक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में विगत दिनों लीड बैंक एसबीआई द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शिविर लगाई गई थी। शिविर में अतिथियों के साथ साथ जिले के उच्च अधिकारी, ट्रेजरी ऑफिसर उत्तम सिंह, लीड बैंक मैनेजर सम्पत कुमार, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक तथा संबंधित विभागाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

देशभर में नागरिकों के बिना दावेदारी वाली वित्तीय सम्पति को वास्तविक हकदारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से और असक्रिय बैंक खातों को सक्रिय कराने के संबंध में “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” अभियान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में अक्टूबर से दिसंबर तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि वर्षों से निष्क्रिय पड़े खातों की पहचान कर उनकी राशि सही लाभार्थियों तक भौतिक रूप से पहुँचाई जा सके।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के अनुसार 10 वर्षों तक निष्क्रिय रहने वाले खातों की राशि जमा शिक्षा एवं जागरूकता निधि में स्थानांतरित कर दी जाती है, जिसे केवाईसी दस्तावेज और दावा आवेदन देकर पुनः प्राप्त किया जा सकता है। जिले के सभी ब्लॉकों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के अंतर्गत जिले में निष्क्रिय बैंक खाते, बीमा पॉलिसियां और अन्य वित्तीय संपत्तियाँ सक्रिय कराने के लिए सभी विभागों, सरकारी संस्थानों एवं खाताधारकों से अपील की गई है कि वे अपने निष्क्रिय खातों का ब्यौरा लेकर अनिवार्य रूप से अपने बैंक मैनेजर से सम्पर्क कर सकते हैं।







