जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती ने दिया अपने मद की 15वे वित्त की राशि से 18 लाख 48 हज़ार रुपए की स्वीकृति पूर्व विधायक सनम जांगड़े ने किया भूमि पूजन…

जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती ने दिया अपने मद की 15वे वित्त की राशि से 18 लाख 48 हज़ार रुपए की स्वीकृति पूर्व विधायक सनम जांगड़े ने किया भूमि पूजन…
बलौदाबाजार – भटगांव क्षेत्र के अंतर्गतआने वाले ग्राम पंचायत ने टेढ़ीभदरा व गगोरी टाड़ा मे जिला पंचायत सदस्य सरिता शिव भारती ने अपने मद की 15 वे वित्त की राशि से 18 लाख 48 हजार रूपये की स्वीकृति दी। जिसका भूमि पूजन बिलाईगढ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सनम जांगड़े ने किया। कार्यक्रम मे झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के जिला संयोजक संजीव साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन वैष्णव, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी रघु, महामंत्री नीरा डड़सेना, कमला सिंह राजपूत, रेश्मा सोनवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष भटगांव झाडू चन्द्रा, रेवती चन्द्रा, डोमन वर्मा, राजेश सिदार, लीलाधर वैष्णव, पंकज दास, विशाल चौहान, गोलू साहू फूलचंद जायसवाल गौरीशंकर सोनवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष टाईगर कुर्रे ,विक्रम कुर्रे शामिल थे।
ग्राम पंचायत टेढ़ीभदरा मे शिव घर से कार्तिक राम के घर तक पक्की नाली निर्माण लागत 2 लाख, ग्राम पंचायत के गली सड़क मे स्ट्रीट लाईट राशि 2 लाख 36 हजार, हैंडपंप 1 लाख, गली मे पाईपलाईन 2 लाख व गगोरी टाड़ा मे पुल निर्माण 9 लाख 6 हजार एवं गगोरी टाड़ा के प्राथमिक शाला मे 2 लाख 6 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।